फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Speeding car driver hits bike, two students die

Mohali News: तेज रफ्तार कार चालक ने बाइक को मारी टक्कर, दो विद्यार्थियों की मौत

Sun, 21 Jan 2024 03:39 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jan 2024 03:39 AM IST
विज्ञापन
Speeding car driver hits bike, two students die
खरड़। खरड़-कुराली राष्ट्रीय हाईवे पर अमारिया ग्रीन के नजदीक एक तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार दो विद्यार्थियों की की मौत हो गई। खरड़ सिटी पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतकों की पहचान हिमाचल प्रदेश निवासी शुभम और नीरज के रूप में हुई है। बताया जा रह है कि दोनों मृतक अपने-अपने परिवार में इकलौते बेटे थे।इस हादसे की जांच कर रहे लखविंदर पाल सिंह ने बताया कि हर्षित शर्मा ने पुलिस को बताया कि वह अपने साथियों नीरज कुमार, गुलशन कुमार, कुशल शर्मा और कर्ण राज धीमान के साथ पिछले छह महीनों से एक ही फ्लैट में रहकर अलग-अलग कालेजों में पढ़ाई कर रहे हैं। शुक्रवार को उसका दोस्त शुभम चंदेल (21) पुत्र बलबीर सिंह निवासी पसौल हिमाचल प्रदेश, जो कि रयात एंड बहारा यूनिवर्सिटी में बीटैक की पढ़ाई करता है, उसे मिलने के लिए बाइक पर आया था। रात को खाना खाने के बाद शुभम उनके पास से वापस जाने लगा और बाइक में तेल डलवाने की बात करने लगा। क्योंकि हर्षित के अनुसार उसने भी कार में तेल डलवाना था, इसलिए वह भी अपने साथियों समेत कार में सवार हो गया।
विज्ञापन

शुभम के कहने पर नीरज (20) पुत्र राकेश कुमार निवासी गांव हरलोग, जिला बिलासपुर हिमाचल प्रदेश जो कि सीजीसी लांडरा में पढ़ता था, उसके साथ बाइक के पीछे बैठ गया। जब वह दोनों बाइक पर खरड़ कुराली राष्ट्रीय हाईवे पर अमारिया ग्रीन के पास पहुंचे तो पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी और फरार हो गया। शुभम और नीरज दोनों सडक़ पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हर्षित और अन्य दोनों घायलों को एक निजी अस्पताल ले गए। लेकिन वहां डाॅक्टर न होने के कारण उन्हें सरकारी अस्पताल खरड़ ले आए। ड्यूटी पर तैनात डाॅक्टरों ने दोनों को प्राथमिक चिकित्सा देकर जीएमसीएच सेक्टर-32 चंडीगढ़ रैफर कर दिया। लेकिन वहां पहुंचते ही दोनों ने दम तोड़ दिया। इस हादसे की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर अज्ञात कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। इसके बाद शवों का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed