फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Special trolley designed to maintain social distancing among people while distributing goods

सामान बांटते समय लोगों में सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने के लिए तैयार की विशेष ट्रॉली

Sat, 04 Apr 2020 01:57 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 04 Apr 2020 01:57 AM IST
विज्ञापन
Special trolley designed to maintain social distancing among people while distributing goods
मोहाली। कोरोना महामारी से लोगों को बचाने के लिए जहां सरकार अपनी तरफ से प्रयास कर रही है। वहीं, चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के टेक्निकल एंड मेंटेनेंस विभाग ने एक विशेष ट्रॉली तैयार की है। जिससे कि जरूरतमंद लोगों को खाना परोसने से लेकर अन्य सामान वितरित करते समय सोशल डिस्टेंसिंग बनी रहेगी।
विज्ञापन

विभाग के सुपरवाइजर राकेश कुमार नेगी ने बताया कि जरूरतमंदों को खाना बांटने के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने के लिए एक विशेष ट्रॉली बनाई है। जब उन्होंने टेलीविजन (टीवी) पर एक संगठन द्वारा जरूरतमंद लोगों को भोजन परोसते समय उचित दूरी बनाए रखने के कानून का उल्लंघन करते हुए देखा तो तभी इस ट्रॉली के निर्माण का विचार उनके दिमाग में आया। नेगी ने कहा कि ट्रॉली के निर्माण में उन्हें केवल दो दिन लगे। इसकी ख़ास बात यह है कि इसे वेस्ट मैटीरियल से तैयार किया गया है। जिस कारण इस पर ज्यादा खर्च नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि इस ट्रॉली में एक समय में 25 से 30 किलो भोजन लोगों को परोसा जा सकता है। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन के चलते यूनिवर्सिटी द्वारा स्थनीय गांवों में रोजाना सुबह-शाम करीब बीस हजार जरूरतमंद लोगों को खाना परोसा जाता है, जो कि यूनिवर्सिटी की मेस में ही तैयार किया जाता है।
विज्ञापन

--बॉक्स
यूनिवर्सिटी के स्टाफ ने दी एक दिन की सैलरी
चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने अपनी सामाजिक जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए ‘सीयू एड’ मुहिम का आगाज किया है। यूनिवर्सिटी के चांसलर सतनाम सिंह संधू ने कहा कि इस अभियान के तहत जरूरतमंदों की मदद के लिए यूनिवर्सिटी के स्टाफ की ओर से एक दिन का वेतन एकत्रित कर दान किया गया है। जिसकी सहायता से यूनिवर्सिटी के सदस्यों द्वारा जरूरतमंद लोगों को भोजन और अन्य सेवाएं प्रदान करने संबंधी गतिविधियों में तेजी लाई जाएगी। वहीं यूनिवर्सिटी की ओर से लोगों को जानलेवा कोरोना से बचने के लिए जागरूकता अभियानों के दौरान हैंड सैनिटाइजर औरा मास्क वितरित किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed