{"_id":"67782f992d59bb0ee101fea4","slug":"special-teachers-union-strike-continues-mohali-news-c-71-1-pk11004-123918-2025-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: विशेष अध्यापक यूनियन का धरना जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: विशेष अध्यापक यूनियन का धरना जारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
मोहाली। विशेष अध्यापक यूनियन की ओर से मांगों के लिए डीजीएससी कार्यालय के सामने लगातार धरना जारी है। धरने के दौरान पंजाब सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अध्यापकों ने उनकी सेवाओं को अविलंब नियमित करने की मांग की।
यूनियन के प्रधान रमेश सहारण ने कहा कि उनकी भर्ती 2005 में नियमानुसार हुई थी, लेकिन 19 साल बाद भी नियमित नहीं किया गया है। जिसके लिए वह संघर्ष कर रहे हैं और सरकार की ओर से उनको न के बराबर वेतन दिया जा रहा है। वर्ष 2015-16 कर्मचारी शासन में हाईकोर्ट ने 2017 से 2019 तक प्रति शिक्षक 79587 का बकाया भुगतान करने का निर्णय दिया, जो अभी तक जारी नहीं किया गया है। इस मौके पर पंजाब के सभी आईईआरटी और जिला विशेष शिक्षा शिक्षकों ने मांग की है कि उन्हें तुरंत नियमित किया जाए, ताकि उनका भविष्य सुरक्षित हो सके।