फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Son and daughter-in-law beat elderly parents out of home, case filed

बेटे और बहू ने बुजुर्ग माता-पिता को पीटकर घर से बाहर निकाला, केस दर्ज

Mon, 31 May 2021 02:01 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Mon, 31 May 2021 02:01 AM IST
विज्ञापन
Son and daughter-in-law beat elderly parents out of home, case filed
मोहाली। सोहाना थाने की पुलिस ने अपने माता-पिता के साथ मारपीट कर उन्हें घर से निकालने के मामले में बेटे और बहू के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपियों की पहचान अमरजीत सिंह और उसकी पत्नी रविंदर कौर के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ आईपीसी की धारा 323, 506, 34 और मेंटेनेंस एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में फौज से बतौर हवलदार सेवानिवृत्त 70 वर्षीय बुजुर्ग नच्छतर सिंह ने बताया कि उसकी पत्नी की उम्र 68 साल है और मेरी पेंशन भी आ रही है।
विज्ञापन

मेरा बेटा सीसीटीवी कैमरों की मरम्मत का काम करता है। बेटा और बहू दोनों मेरी पत्नी को काफी समय से परेशान करते आ रहे थे। हमारी उम्र ज्यादा होने के कारण हम शारीरिक तौर पर कोई काम नहीं कर सकते। अभी हाल ही में 20 मई को बेटे की बहू रविंदर कौर ने मेरी पत्नी के साथ मारपीट की, उसके बाल उखाड़े और मुंह पर बोतल भी मारी। इसका विरोध करने पर बहू-बेटे ने हम दोनों को घर से बाहर निकाल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नच्छतर सिंह ने बताया कि उसके बेटे ने उन्हें धमकी दी है कि अगर वह घर में घुसे तो उन्हें जान से मार दिया जाएगा। वह कहीं भी छिपकर अपना समय निकाल रहे हैं। उन्होंने पुलिस से मांग की है कि दोनों आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि दोबारा इस तरह के हालात न बनेें।
बता देें कि इस तरह का मामला कुछ साल पहले फेज-1 में भी सामने आया था। जब एक अधिकारी के बेटे ने अपनी मां को घर से निकाल दिया था। इस दौरान गुरुद्वारे के बाहर उस पर एक जज की नजर पड़ गई थी। इसके बाद उस महिला के बेटे पर केस दर्ज हुआ था। इसके साथ ही उसके वेतन से 10 हजार रुपये हर महीने अपनी मां को देने का आदेश दिया गया था।

वहीं करीब ढाई साल पहले डेराबस्सी में भी माता-पिता के नाम कोठी होने के बावजूद उनके बेटे और बहू ने दोनों बुजुर्गों को घर से बाहर निकाल दिया था। इसके बाद एक वकील की मदद से बुजुर्गों ने अपने बेटे-बहू पर केस दर्ज किया था। इसमें हुआ यह था कि केस जीतने के बाद बुजुर्गों को कोठी में रहने और आरोपी बेटे-बहू को कोठी से बाहर निकालने का आदेश अदालत ने सुनाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed