{"_id":"6096f5108ebc3ec369765508","slug":"snatchers-caught-by-a-pregnant-woman-in-derabassi-mohali-news-pkl4127833181","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिम्मत : गर्भवती महिला ने बाली छीनते ही झपटमार को बाइक से नीचे गिराया, दूसरा छुड़ाने आया तो उसे भी पकड़वाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिम्मत : गर्भवती महिला ने बाली छीनते ही झपटमार को बाइक से नीचे गिराया, दूसरा छुड़ाने आया तो उसे भी पकड़वाया
विज्ञापन
डेराबस्सी। चंडीगढ़-अंबाला हाईवे पर मेन बाजार के बाहर शनिवार को एक 23 वर्षीय गर्भवती महिला की दिलेरी से दो झपटमार पुलिस के हत्थे चढ़ गए। दोनों झपटमार मोटरसाइकिल पर सवार होकर अपनी सास के साथ दवा लेने आई 23 वर्षीय गर्भवती महिला की बाली छीन कर फरार हो रहे थे। लेकिन परंतु महिला ने उनको काबू कर पुलिस के हवाले कर दिया।
मामले की जानकारी देते अमनदीप सिंह डाहरी निवासी डेराबस्सी ने बताया कि शनिवार को उसकी 45 वर्षीय सास साधना रानी और उसके साले की 23 वर्षीय गर्भवती पत्नी हरप्रीत कौर निवासी गांव नगला, जीरकपुर से डेराबस्सी मेन बाजार में दवा लेने के लिए आए थे। सुबह करीब 11 बजे वह दवा लेने के बाद मेन बाजार के बाहर हाईवे पर खड़े हुए थे। इस दौरान अचानक मोटरसाइकिल धीरे करके दोनों युवक उनके पास पहुंचे और रास्ता पूछने के बहाने मोटरसाइकिल धीरे करके नजदीक आ गए। तभी पीछे बैठे युवक ने गर्भवती हरप्रीत कौर के कान की बाली झपटी तो उसने दिलेरी दिखाते हुए उस युवक को पकड़कर मोटरसाइकिल से नीचे गिरा दिया। तभी नीचे गिरे युवक ने बाली मोटरसाइकिल सवार युवक को पकड़ा दी और वह आगे की ओर निकल गया। लेकिन महिला ने नीचे गिराए युवक को नहीं छोड़ा तो वहां से दूर जा चुका मोटरसाइकिल सवार युवक अपने साथी को छुड़वाने के लिए वापस आया। तभी हरप्रीत कौर और उसकी सास ने शोर मचाना शुरू कर दिया तो वहां लोग इकट्ठे हो गए और दोनों युवको को काबू कर लिया। तभी भीड़ को देखकर नजदीक नाके पर खड़ी ट्रैफिक पुलिस के मुलाजिम वहां पहुंच गए और दोनों झपटमार युवकों को दबोच लिया। आरोपियों से पुलिस ने एक पंच और एक बिजली की मोटी नंगी तार भी बरामद की है, जो वह पकड़े जाने पर लोगों पर हमला करने के लिए इस्तेमाल करते थे।
थाना प्रभारी सहायक इंस्पेक्टर सतींद्र सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। जिनकी पहचान हरपिंद्र सिंह निवासी समराला और जसपाल सिंह निवासी शामपुरा रोपड़ के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों से झपटी बाली भी बरामद कर ली है।