{"_id":"642ddb097819ece174068114","slug":"snatcher-controlled-with-mangalsutra-and-three-gold-chains-mohali-news-c-16-1-106938-2023-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: मंगलसूत्र व तीन सोने की चेन के साथ झपटमार काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: मंगलसूत्र व तीन सोने की चेन के साथ झपटमार काबू
विज्ञापन
मंगलसूत्र और तीन सोने की चेन के साथ झपटमार काबू
झपटमारी में इस्तेमाल की मोटरसाइकिल और चार मोबाइल भी बरामद
संवाद न्यूज एजेंसी
जीरकपुर। बलटाना पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान मोटरसाइकिल सवार एक झपटमार को गिरफ्तार किया है। वह ट्राइसिटी में झपटमारी की कई वारदातों को अंजाम दे चुका है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी से दो दिन पहले एक महिला से झपटा सोने का मंगलसूत्र और तीन सोने की चेन और चार मोबाइल बरामद किए हैं। उसके खिलाफ पुलिस ने 379बी आईपीसी के तहत केस दर्ज किया है। आरोपी की पहचान सतिंदर पाल वर्मा निवासी गांव मोही खुर्द राजपुरा जिला पटियाला के रूप में हुई है। उसे पुलिस ने डेराबस्सी अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है। उससे और भी वारदातों का खुलासा होने की संभावना है।
चौकी इंचार्ज जश्नप्रीत सिंह ने बताया कि आला अधिकारियों के आदेश पर झपटमारी की वारदातों को रोकने के के लिए विशेष नाकेबंदी की जा रही है। इसके चलते बलटाना में मार्केट के नजदीक नाकेबंदी कर पुलिस ने एक मोटरसाइकिल चालक को रोका तो पूछताछ के दौरान चोरी की कई वारदातों का पता चला। पकड़े गए आरोपी की निशानदेही पर दो दिन पहले शिमला से शादी पर महिला का झपटा मंगलसूत्र बरामद किया गया है। इसके अलावा तीन सोने की चेनें, चार मोबाइल व वारदात में इस्तेमाल किया गया एक मोटरसाइकिल भी बरामद की है।