फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Smuggling liquor in Delhi number car to escape from police

Mohali News: पुलिस से बचने के लिए दिल्ली नंबर की कार में शराब की तस्करी

Sun, 23 Apr 2023 01:59 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली Updated Sun, 23 Apr 2023 01:59 AM IST
विज्ञापन
Smuggling liquor in Delhi number car to escape from police
पुलिस से बचने के लिए दिल्ली नंबर की कार में शराब की तस्करी
विज्ञापन

लुधियाना निवासी को पुलिस ने चंडीगढ़ में बिकने वाली 60 पेटी शराब के साथ पकड़ा

संवाद न्यूज एजेंसी
मोहाली। पुलिस ने आईवीवाई अस्पताल के नजदीक से एक कार चालक को 60 पेटी शराब के साथ काबू किया है। इस मामले में थाना मटौर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी की पहचान जसपाल सिंह निवासी गांव कमालपुर जिला लुधियाना के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश करके दो दिन के रिमांड पर लिया है।

एएसआई दविंदर सिंह ने बताया कि वह पुलिस टीम के साथ गश्त के दौरान चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान चंडीगढ़ की ओर से एक दिल्ली नंबर की कार आती दिखी। पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया, लेकिन कार पीछे की ओर मुड़ने लगी। इस पर पुलिस ने उसे रोक कर काबू कर लिया। कार की तलाशी ली तो 50 पेटी अंग्रेजी और 10 पेटी देसी शराब (फॉर सेल इन चंडीगढ़) बरामद हुई। पुलिस ने कागजात मांगे तो वह कोई भी लाइसेंस या परमिट नहीं दिखा सका। पुलिस ने बताया कि आरोपी पुलिस को चकमा देने के लिए दिल्ली नंबर की कार का इस्तेमाल करता था। पुलिस ने जांच के बाद बताया कि आरोपी के खिलाफ जगराओं में शराब बेचने के दो केस दर्ज हैं। वह काफी समय से शराब तस्करी में जुड़ा हुआ है। चंडीगढ़ से सस्ती शराब ले जाकर जगराओं और आसपास के इलाके में बेचता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed