फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Smugglers made to improve financial crisis, both arrested at police block

आर्थिक तंगी सुधारने को बने तस्कर, पुलिस नाके पर दोनों गिरफ्तार

Sat, 09 Oct 2021 01:39 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Sat, 09 Oct 2021 01:39 AM IST
विज्ञापन
Smugglers made to improve financial crisis, both arrested at police block
मोहाली। वीआईपी शहर में इनोवा कार में सवार होकर नशे की सप्लाई करने वाले दो आरोपियों को सीआईए स्टाफ ने भागोमाजारा बस स्टैंड के पास से गिरफ्तार किया है। आरोपियों से चार किलो अफीम बरामद हुई है, जो कि उन्होंने ट्राइसिटी में सप्लाई करनी थी। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कृष्ण मंडल निवासी थाना सोहाना और मनदीप सिंह निवासी मंडीकलां जिला बठिंडा के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों पर एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस अब आरोपियों की सप्लाई चेन तोड़ने में जुट गई है। एसएसपी मोहाली नवजोत सिंह माहल ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि आरोपियों से पूछताछ जारी है और कई बड़े खुलासे होने के आसार हैं।
विज्ञापन

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक सफेद रंग की पटियाला नंबर की इनोवा कार में सवार होकर कुछ लोग अफीम तस्करी करते हैं। यह भी बताया गया कि वह लोग सफेद इनोवा कार में भागोमाजरा की ओर आ रहे हैं। इसके बाद पुलिस ने भागोमाजरा के नजदीक नाका लगाकर वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी। इसके बाद जैसे ही सफेद इनोवा कार आई तो पुलिस ने उसे जांच के लिए रोक लिया और दोनों सवारियों को नीचे उतारकर कार की तलाशी ली। पुलिस को इनोवा से चार किलो अफीम बरामद हुई। इसके बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

पुलिस की पूछताछ में आरोपी कृष्ण मंडल ने बताया कि वह गाड़ियां धोने का काम करता है और उसके दो सर्विस स्टेशन मोहाली में हैं। जबकि दूसरे आरोपी बठिंडा निवासी मनदीप सिंह ने बताया कि वह टैक्सी चालक है। दोनों की मुलाकात सर्विस स्टेशन पर हुई थी और दोनों ही आर्थिक रूप से कमजोर होने के कारण आर्थिक तंगी से उबरने के लिए नशा तस्करी के काम में लग गए। आरोपियों ने बताया कि वह गुवाहाटी के शहर गुदरपटा से अफीम लेकर आते थे। इसके बाद यहां पर आसपास महंगे दामों में सप्लाई करके अच्छा मुनाफा कमाते थे। उन्होंने बताया कि कुछ समय पहले ही वह इस काम में जुटे थे। पुलिस ने कहा कि आरोपियों से मामले में पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed