Hindi News
›
Chandigarh
›
Mohali News
›
smart village, smart village project, prem singh chandumajra, mohali nagar nigam, mohali
{"_id":"574f3ac24f1c1b9f4a10940a","slug":"smart-village-smart-village-project-prem-singh-chandumajra-mohali-nagar-nigam-mohali","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब गीगेमाजरा बनेगा जिले का पहला स्मार्ट गांव, प्रपोजल तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब गीगेमाजरा बनेगा जिले का पहला स्मार्ट गांव, प्रपोजल तैयार
Thu, 02 Jun 2016 10:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली
Updated Thu, 02 Jun 2016 10:07 AM IST
विज्ञापन
ग्रामीण
- फोटो : demo pic
Link Copied
गांव दाऊं को गोद लेने के बाद सांसद प्रो. प्रेम सिंह चंदूमाजरा ने अब गांव गीगेमाजरा को स्मार्ट गांव बनाने का फैसला लिया है। यह जानकारी बुधवार को अकाली दल के हलका इंचार्ज हरिंदरपाल सिंह चंदूमाजरा ने दी। इस मौके पर उन्होंने बताया कि इस संबंध में प्रपोजल तैयार कर संबंधित विभाग को भेज दिया गया है। चंदूमाजरा ने बताया कि स्मार्ट गांव परियोजना के तहत गांव के हर घर में बाथरूम बनाए जाएंगे। वही, गांव में धर्मशाला व जिम की सुविधा दी जाएगी। गांव के शुरुआती विकास के लिए 20 लाख रुपये दिए गए हैं। जबकि 15 लाख रुपये दिए जा रहे हैं। बीते दिनों गली नालियों के विकास का नींव पत्थर रखा गया था। इस मौके गांव के लोगों ने बताया कि गांव में पशु अस्पताल की बिल्डिंग बनी हुई है। लेकिन वहां पर दवाएं व डॉक्टर नहीं होने के कारण लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। इसके बाद उन्होंने संबंधित विभाग के मंत्री व डायरेक्टर से फोन पर संपर्क किया। गांव के सरपंच बहादर सिंह और डायरेक्टर मिल्क प्लांट भगवंत सिंह गीगेमाजरा ने प्रो. चन्दूमाजरा ने गांव में करवाए जा रहे विकास कार्यों के लिए शुक्रिया अदा किया। उन्होंने कहा कि गांव में प्रत्येक वर्ग के लोग अकाली-भाजपा सरकार की कारगुजारी से बेहद खुश हैं। इस मौके पर पूर्व डायरेक्टर विक्रम सिंह, हरदेव सिंह हरपालपुर, सतनाम सिंह, गुरप्रीत सिंह, सुच्चा सिंह, सरपंच टिक्का सिंह नगारी, हरपाल सिंह बठलाना, धर्म सिंह सरपंच बठलाना, मान सिंह सोहाना, अच्छर सिंह मौली, प्रेम सिंह नंबरदार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।