{"_id":"6750be5481dfdfb01a063e96","slug":"smart-data-enterprises-won-the-title-of-tie-chandigarh-cricket-league-2024-mohali-news-c-71-1-pk11004-122698-2024-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: स्मार्ट डेटा एंटरप्राइजेज ने जीता टाई चंडीगढ़ क्रिकेट लीग-2024 का खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: स्मार्ट डेटा एंटरप्राइजेज ने जीता टाई चंडीगढ़ क्रिकेट लीग-2024 का खिताब
विज्ञापन
मोहाली। टाई चंडीगढ़ क्रिकेट लीग-2024 में स्मार्ट डेटा एंटरप्राइजेज ने रोमांचक फाइनल मुकाबले में खिताब अपने नाम किया। यह लीग टाई चंडीगढ़ के सोशल एंड हेल्थ वेलबीइंग प्रोग्राम के तहत आयोजित की गई थी। इसमें उद्यमियों और पेशेवरों के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के साथ-साथ समुदाय को एकजुट करने का उद्देश्य था।
फाइनल मुकाबले में लीडिंग एज इंफो सॉल्यूशंस और स्मार्ट डेटा एंटरप्राइजेज आमने-सामने थे। स्मार्ट डेटा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 143 रन बनाए। इनमें किशोरी लाल (49 रन) और शशि भूषण (47 रन) का योगदान रहा। वहीं, अपनी पारी शुरू करते हुए लीडिंग एज ने कड़ी टक्कर दी, लेकिन टीम 135 रन पर ऑल आउट हो गई। इससे स्मार्ट डेटा ने 8 रन से अपनी जीत दर्ज की। शशि भूषण को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।
इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पंजाब के उद्योग मंत्री सरदार तरुणप्रीत सिंह सोंध उपस्थित रहे। उन्होंने टाई चंडीगढ़ की ओर से आयोजित इस लीग की सराहना की और इसे उद्यमिता और टीम भावना को प्रोत्साहित करने वाला बताया। उन्होंने राज्य में उद्यमिता और औद्योगिक विकास को सशक्त बनाने के लिए सरकार की पहल पर प्रकाश डालते हुए इंवेस्ट पंजाब पोर्टल की उपलब्धियों को साझा किया। यह पोर्टल 28 राज्यों और 8 केंद्र शासित प्रदेशों में शीर्ष पर है, और जिस पर 55,000 से अधिक उद्यमियों ने पंजीकरण किया है, जो पूरे भारत में सबसे अधिक है।