फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Six dengue patients came to the fore in the district, the total number increased to 3935

मोहाली में डेंगू के छह मरीज आए सामने, कुल संख्या 3935 हो गई

Sat, 11 Dec 2021 01:45 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Sat, 11 Dec 2021 01:45 AM IST
विज्ञापन
Six dengue patients came to the fore in the district, the total number increased to 3935
मोहाली। जिले में डेेंगू का आतंक अभी बना हुआ है। शुक्रवार को डेंगू के छह मरीज आने की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही जिले में डेंगू के मरीजों की कुल संख्या 3935 हो गई है। सिविल सर्जन डॉ. आदर्श पाल कौर ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि लोगों को कोरोना के साथ डेंगू से बचाव के नियमों का भी पालन करना चाहिए। जिससे इन दोनों महामारियों को मात दी जा सके। उन्होंने कहा कि डेंगू से बचाव के लिए सभी को अपने शरीर को पूरी तरह से ढकने वाले कपड़े पहनने चाहिए। साथ ही घरों के आसपास पानी जमा न होने दें और पानी की टंकी को बंद करके रखें। जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को डेंगू संदिग्ध सात लोगों के सैंपल लिए गए थे। इनमें से छह लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई है। वहीं, इस महीने में अब तक 42 केस सामने आ चुके हैं। जबकि पांच दिन में 22 केस आए हैं और अब तक 39 लोगों की मौत हो चुकी है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed