फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Siswan Tourist Place of Mohali developed on lines of Sukhna Lake of Chandigarh

World Tourism Day: सुखना की तर्ज पर संवर रहा सिसवां.. जल्द बोटिंग और हॉपर बैलून का ले सकेंगे नजारा

Tue, 27 Sep 2022 03:56 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, नयागांव
संवाद न्यूज एजेंसी, नयागांव Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 27 Sep 2022 03:56 PM IST
सार

पिछली कांग्रेस सरकार में मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह का यह ड्रीम प्रोजेक्ट था। इसका 24 अगस्त, 2021 को तत्कालीन वन मंत्री साधु सिंह धर्मसोत ने औपचारिक रूप से उद्घाटन किया था। लेकिन इसके बाद सरकार बदल जाने से कुछ समय तक इस प्रोजेक्ट पर कोई काम नहीं हुआ था।

विज्ञापन
Siswan Tourist Place of Mohali developed on lines of Sukhna Lake of Chandigarh
सिसवां डैम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

चंडीगढ़ की सुखना लेक की तर्ज पर विकसित किया गया मोहाली का सिसवां पर्यटन स्थल (सिसवां नेचर अवेयरनेस कैंप) लोगों के आकर्षण का केंद्र बन चुका है। यहां पर लोगों को हर्बल पार्क, कैंटीन, टेंट हाउस और बोटिंग जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं। जल्द ही लोगों को बर्ड म्यूजियम और हॉपर बैलून (पर्यटकों को लेकर हवा में उड़ने वाला हॉट बैलून) जैसी सुविधा भी मिलने जा रही हैं।

विज्ञापन


पिछली कांग्रेस सरकार में मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह का यह ड्रीम प्रोजेक्ट था। इसका 24 अगस्त, 2021 को तत्कालीन वन मंत्री साधु सिंह धर्मसोत ने औपचारिक रूप से उद्घाटन किया था। लेकिन इसके बाद सरकार बदल जाने से कुछ समय तक इस प्रोजेक्ट पर कोई काम नहीं हुआ था। अब खरड़ की विधायक अनमोल गगन मान के पर्यटन मंत्री बनने के बाद इस पर्यटन स्थल पर जल्द ही और सुविधाएं बढ़ने जा रही हैं। अभी यहां पर लोगों के घूमने के लिए ट्रैकिंग ट्रैक, टेंट हाउस, कैंटीन जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं। रात्रि विश्राम के लिए विभाग ने यहां पर अत्याधुनिक सुविधाओं के साथ प्राकृतिक झोपड़ियां बनाई हैं। यहां पर घूमने आने वाले पर्यटक बुकिंग करवाकर इनमें रुक सकते हैं। जल्द ही इन टेंट हाउस की ऑनलाइन प्लेटफार्म पर भी बुकिंग की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। 
विज्ञापन


पर्यटकों की सुविधा के अनुसार घूमने के लिए यहां पर चार ट्रैकिंग ट्रैक बनाए गए हैं। इसमें सबसे छोटा ट्रैक 750 मीटर का है। इसका नाम ‘लाइटर मून’ रखा गया है। दूसरा ट्रैक ‘मून वॉक’ है। जो डेढ़ किलोमीटर लंबा है। तीसरे ट्रैक का नाम ‘नो योर नेचर’ रखा गया है। इसकी लंबाई दो किलोमीटर है। सबसे बड़ा ट्रैक तीन किलोमीटर का है। इसका नाम आत्मनिरीक्षण ट्रैक रखा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन चीजों पर है पाबंदी

वन्य जीव को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो इस बात को ध्यान में रखते हुए यहां पर कुछ पाबंदियां लगाई गई हैं। इस इलाके में तेज ध्वनि में संगीत बजाना वर्जित है। इसके अलावा यहां पर कोई फायर कैंप भी नहीं किया जा सकता है और नशीले पदार्थों का सेवन करना भी वर्जित है।

जल्द मिलेंगी यह सुविधाएं

वन विभाग के अलावा यहां पर वन्य जीव विभाग की ओर से एक म्यूजियम तैयार किया जा रहा है। इसमें लाइट एंड म्यूजिक शो की सुविधा उपलब्ध होगी। इसमें रंग-बिरंगी लाइट के साथ अलग-अलग प्रकार के पक्षियों की आवाज सुनाई जाएंगी। इसके अलावा वन विभाग की ओर से करीब एक महीने बाद यहां पर हॉपर बैलून (पर्यटकों को लेकर हवा में उड़ने वाला हॉट बैलून) की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। जो कि पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र रहेगा। इसका आनंद लेकर लोग आसमान से नीचे का नजारा ले सकेंगे। 


 

सिसवां नेचर अवेयरनेस कैंप अपने आप में एक बहुत ही अद्भुत पर्यटन स्थल है। पर्यटकों की सुविधा को देखते हुए यहां पर और सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। बोटिंग के अलावा यहां पर टेंट हाउस की बुकिंग और हॉपर बैलून इनमें मुख्य हैं। यह दोनों सुविधाएं करीब एक महीने में शुरू कर दी जाएंगी। -कनवर दीप सिंह, जिला वन अधिकारी मोहाली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed