Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Signs of development are now emerging in Aerotropolis; roads in three blocks will soon be illuminated.

Mohali News: एयरोट्रोपोलिस में अब दिखने लगी विकास की रोशनी, तीन ब्लॉकों की सड़कें होंगी जगमग

Sun, 22 Nov 2026 02:22 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 22 Nov 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
Signs of development are now emerging in Aerotropolis; roads in three blocks will soon be illuminated.
मोहाली। मोहाली के विस्तार की बड़ी योजनाओं में शामिल एयरोट्रोपोलिस अब कागजों से निकलकर धीरे-धीरे जमीन पर आकार लेने की ओर बढ़ रहा है। करीब पांच साल पहले इस परियोजना के लिए अधिगृहीत जमीन के मालिकों को एलओआई (लेटर ऑफ इंटेंट) जारी कर दिए गए थे, लेकिन इसके बाद लंबे समय तक क्षेत्र में विकास कार्य शुरू नहीं हो पाए। अब कुछ समय से ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (गमाडा) ने यहां बुनियादी ढांचे को विकसित करने की प्रक्रिया तेज की है। सड़कों के निर्माण के साथ-साथ अब स्ट्रीट लाइटिंग की योजना भी तैयार की गई है। इससे संकेत मिल रहे हैं कि एयरोट्रोपोलिस में विकास कार्यों को गति देने की तैयारी है। उम्मीद जताई जा रही है कि अगले साल तक परियोजना के तहत आगे की प्रक्रिया शुरू हो सकती है और जमीन मालिकों को प्लॉट मिलने का रास्ता भी खुल सकता है।
विज्ञापन




गमाडा की ओर से एयरोट्रोपोलिस के ब्लॉक बी, सी और डी की परिधीय सड़कों पर स्ट्रीट लाइटें लगाने का प्रोजेक्ट तैयार किया गया है। इसका उद्देश्य क्षेत्र की प्रमुख सड़कों पर पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था करना है, ताकि रात के समय भी आवागमन सुविधाजनक हो सके। परियोजना के लिए अनुमानित लागत करीब 6 करोड़ रुपये निर्धारित की गई है। गमाडा की वेबसाइट पर उपलब्ध विवरण के अनुसार, काम पूरा करने के लिए 12 महीने की समयसीमा रखी गई है।
विज्ञापन




एयरोट्रोपोलिस के लिए जमीन अधिग्रहण के बाद प्रभावित जमीन मालिकों को करीब पांच साल पहले एलओआई जारी किए गए थे। इसके बावजूद लंबे समय तक क्षेत्र में विकास की गतिविधियां नजर नहीं आईं। इस कारण जमीन मालिकों को अपनी जमीन के बदले मिलने वाले प्लॉट और परियोजना के आगे बढ़ने का इंतजार करना पड़ा। अब गमाडा ने कुछ समय पहले यहां विकास कार्य शुरू किए हैं। सड़क निर्माण के साथ अन्य आधारभूत सुविधाओं को विकसित करने की दिशा में भी कदम उठाए जा रहे हैं। ऐसे में जमीन मालिकों को उम्मीद है कि आने वाले समय में परियोजना में तेजी आएगी और उन्हें प्लॉट आवंटन की प्रक्रिया आगे बढ़ती दिखाई देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




एयरोट्रोपोलिस और एयरोसिटी में अंतर

एयरोट्रोपोलिस को लेकर एक महत्वपूर्ण अंतर समझना जरूरी है। एयरोसिटी पहले से विकसित और आबाद हो चुका क्षेत्र है, जबकि एयरोट्रोपोलिस अभी विकास के शुरुआती चरण में है। यहां सड़क और अन्य बुनियादी ढांचे का काम आगे बढ़ाया जा रहा है। ऐसे में स्ट्रीट लाइटिंग का प्रोजेक्ट केवल रोशनी की व्यवस्था तक सीमित नहीं, बल्कि क्षेत्र को योजनाबद्ध तरीके से विकसित करने की प्रक्रिया का हिस्सा है। सड़कें और रोशनी जैसी सुविधाएं तैयार होने के बाद यहां भविष्य में आवासीय और अन्य गतिविधियों के विस्तार के लिए आधार मजबूत हो सकेगा।


एयरोट्रोपोलिस में विकास कार्यों को आगे बढ़ाते हुए सड़कों पर रोशनी की व्यवस्था की जा रही है। ब्लॉक बी, सी और डी की परिधीय सड़कों पर स्ट्रीट लाइटें लगाने का काम इसी योजना का हिस्सा है।— पृतपाल सिंह, डिवीजनल इंजीनियर, गमाडा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed