फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Shri Ramlila and Dussehra Committee took out a grand procession

Mohali News: श्री रामलीला एवं दशहरा कमेटी ने निकाली भव्य शोभायात्रा

Sun, 14 Sep 2025 12:12 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 14 Sep 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
Shri Ramlila and Dussehra Committee took out a grand procession
मोहाली। श्री रामलीला एवं दशहरा कमेटी फेज-1 ने शनिवार को भव्य शोभायात्रा निकाली। शोभायात्रा की शुरुआत फेज-1 स्थित प्राचीन श्री शिव मंदिर से की गई। यहां सुबह से ही भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। राम दरबार को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। गाजे-बाजे और भक्ति संगीत के बीच शोभायात्रा फेज-1 से होकर फेज-6 और सेक्टर-56 से गुजरी। इसके बाद वापस फेज-1 में समाप्त हुई। पूरे मार्ग में शोभायात्रा का श्रद्धालुओं और स्थानीय निवासियों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा से स्वागत किया। इस मौके पर कमेटी के प्रधान आशु सूद, कमल शर्मा, प्रदीप धीमान, प्रतीक कपूर, संदीप राणा, सिकंदर समेत अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे। शोभायात्रा में शामिल लोगों ने मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय कर दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed