फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Shri Guru Nanak Dev's vision will be made again in the city with digital music and land and sound show

शहर में फिर बनेगा डिजिटल म्यूजिम और लाइंड एंड साउंड शो से होंगे श्री गुरु नानक देव के दीदार

Mon, 02 Dec 2019 02:06 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 02 Dec 2019 02:06 AM IST
विज्ञापन
Shri Guru Nanak Dev's vision will be made again in the city with digital music and land and sound show
मोहाली। वीआईपी जिले के जो लोग कुछ समय पहले राज्य सरकार द्वारा श्री गुरु नानक देव जी के जीवन पर आधारित डिजिटल म्यूजियम व लाइट एंड साउंड शो का हिस्सा नहीं बन पाए थे उनके लिए सरकार ने दोबारा पहल की है। सेक्टर-78 के स्टेडियम में तीन से पांच दिसंबर तक डिजिटल म्यूजियम व लाइट एंड साउंड शो आयोजित किया जा रहा है। इसकी जानकारी एडीसी विकास आशिमा जैन ने दी। उन्होंने लोगों से अपील की है कि इस मौके का पूरा लाभ उठाए।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक यह म्यूजियम आम जनता के लिए सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक खुला रहेगा। लाइट एंड साउंड शो चार और पांच दिसंबर को शाम सवा छह से सात बजे और पौने आठ से साढ़े आठ बजे तक चलेगा। शो के माध्यम से लोगों को श्री गुरु नानक देव जी के जीवन के बारे में जानकारी दी जाएगी। इस मौके एडीसी ने बताया कि शो संबंधी सारी तैयारियां कर ली गई हैं। उन्होंने बताया कि म्यूजियम सारा दिन लोगों के लिए खुला रहेगा। उन्होंने बताया कि यह अपनी तरह का यह अनूठा प्रयास है। इससे लोगों को काफी कुछ सीखने को मिलेगा।
विज्ञापन

मोहाली से हो पाएंगे ननकाना साहिब के दर्शन
डिजिटल म्यूजियम चार ट्रकों पर तैयार किया गया है। इसके अंदर हाल बनाया गया है। जहां पर स्क्रीन लगाई हैं। जिसमें काफी आकर्षक तरीके से लोगों को गुरु नानक देव जी के जीवन की जानकारी मिलती है। इसके अलावा एक थियेटर नुमाकमरा है। इसमें भी गुरु जी पर आधारित शो होता है। इसके अलावा जो लोग पाकिस्तान स्थित श्री ननकाना साहिब नहीं जा सकते हैं उनके लिए वहां पर ननकाना साहिब स्थित गुरुद्वारा साहिब का मॉडल प्रदर्शित किया गया है। इसके अलावा कई अन्य जानकारियां वहां पर मिलती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed