{"_id":"673e505e7f868aad6403f374","slug":"shri-baba-khatu-shyam-ji-will-be-seen-in-shri-lakshmi-narayan-mohali-news-c-71-1-mli1008-122135-2024-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: श्री लक्ष्मी नारायण में होंगे श्री बाबा खाटू श्याम जी के दर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: श्री लक्ष्मी नारायण में होंगे श्री बाबा खाटू श्याम जी के दर्शन
विज्ञापन
मोहाली। अब भगवान श्री खाटू श्याम जी के दर्शन फेज-11 में स्थित श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में कर सकेंगे। यहां खाटू श्याम जी की मूर्ति की स्थापना के बाद मूर्ति की स्थापना बड़े ही धूमधाम से मंदिर में की गई। इस शुभ अवसर पर मंदिर में खाटू श्याम जी के भजनों का प्रसिद्ध गायक कन्हैया मित्तल ने गुणगान किया। उन्होंने बाबा का प्रसिद्ध ...भजन हारा हूं बाबा बस तुझ पे भरोसा है, जीतूंगा एक दिन मेरा दिल ये क्या कहता है। इसके अलावा उन्होंने जैसे ही हम तो बाबा के भरोसे चलते हैं भजन की शुरुआत की मंदिरों मौजूद हजारों की संख्या श्रद्धालु इस भजन पर झूमने लगे।
मंदिर समिति के अध्यक्ष प्रमोद कुमार मिश्रा ने बताया कि कृष्ण पक्ष की पंचमी के दिन बुधवार को बाबा खाटू श्याम जी की अचल मूर्ति प्रतिष्ठा श्री श्याम मंडल परिवार जगतपुरा मोहाली की तरफ से करवाई गई। श्री बाबा खाटू श्याम की अचल मूर्ति प्रतिष्ठा का कार्यक्रम सोमवार को मुख्य आचार्य चंद्र मोहन सेमवाल एवं अन्य वैदिक विद्वानों के तत्वाधान में श्री श्याम मंडल परिवार जगतपुरा की तरफ से आरंभ हुई।
वहीं, 20 बुधवार को कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि को वैदिक विधान एवं वैदिक मंत्र उच्चारण के साथ श्री बाबा खाटू श्याम जी अचल मूर्ति प्रतिष्ठा का कार्यक्रम संपन्न हुआ। अचल मूर्ति प्रतिष्ठा कार्यक्रम के मुख्य यजमान राजाराम मित्तल, पुरुषोत्तम गर्ग, मुकेश गर्ग, शुभम बंसल, कुंदन कुमार, पवन गर्ग, दीपक, प्रदीप मंगला, अनिल गर्ग, सुशील मित्तल, कृष्ण सिंगला एवं अन्य श्याम मंडल परिवार के सभी लोग शामिल हुए। इस पुनीत कार्य में शामिल हुए।
विज्ञापन
मूर्ति प्रतिष्ठा कार्यक्रम में कन्हैया मित्तल ने बाबा खाटू श्याम के चरणों में अपने मधुर भजनों के द्वारा उपस्थिति दर्ज करवाई। उनके मधुर भजन सुनकर मंदिर में आए श्रद्धालु झूम उठे और बाबा खाटू श्याम के जयकारों से पूरा मंदिर परिसर गूंज उठा और उन्होंने सभी भक्तों को वचन दिया की 20 नवंबर को वार्षिक महोत्सव प्रत्येक वर्ष मंदिर में बाबा खाटू श्याम का मनाया जाएगा। इसमें वह आकर अपनी भजन प्रस्तुति एवं अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे।
श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर समिति के महासचिव गगन गुलेरिया, प्रीतम सिंह राणा, दीपक गुप्ता एवं मंदिर समिति के अन्य सदस्य एवं मंदिर संकीर्तन मंडली की सदस्य उपस्थित रहे। मंदिर समिति की तरफ से मंदिर में आने वाले सभी श्रद्धालुओं के लिए विशेष सुविधा करवाई गई। जिससे मंदिर में आने वाले श्रद्धालु बिना किसी व्यवधान के बाबा खाटू श्याम के प्रथम मंगलमय दर्शन कर सकें। वहीं, बाबा खाटू श्याम जी के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु कतार में खड़े होकर बाबा की एक झलक देखने के लिए बेकरार दिखे। मंदिर में सुबह 10 बजे से लेकर सांय 8 बजे तक कतार में खड़े होकर के सभी श्रद्धालुओं ने बाबा खाटू श्याम के प्रथम दिव्य दर्शन किए।