फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Shot in suspicious condition in Mullanpur, one injured

मुल्लांपुर में संदिग्ध हालत में चली गोली, एक जख्मी

Tue, 25 Feb 2020 02:24 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 25 Feb 2020 02:24 AM IST
विज्ञापन
Shot in suspicious condition in Mullanpur, one injured
मोहाली। न्यू चंडीगढ़ मुल्लांपुर स्थित गांव तीड़ा स्थित शराब ठेके के पास गोली चलने से एक व्यक्ति जख्मी हो गया। घायल को गंभीर हालत में पीजीआई में भर्ती करवाया गया है। जहां पर सोमवार को उसकी एक सर्जरी करनी पड़ी। घायल व्यक्ति की पहचान रणवीर सिंह निवासी तीड़ा के रूप में हुई है। वह प्राइवेट सिक्योरिटी गार्ड के रूप में काम करता था। वहीं, मुल्लांपुर थाने की पुलिस का कहना है कि रणवीर सिंह के बयान लेने के बाद ही स्थिति साफ हो पाएगी। पुलिस ने परिवार से इस बारे में संपर्क किया था लेकिन वह कुछ भी बताने में असमर्थ थे।
विज्ञापन

सूत्रों के मुताबिक रविवार देर शाम रणवीर सिंह तीड़ा शराब ठेके के पास जा रहा था। तभी तीन अज्ञात लोग अचानक आए जिन्होंने अचानक हमला कर दिया। इस दौरान गोली उसके पेट में लगी है जिस कारण उसके पेट से आंत तक बाहर निकल गई। गंभीर हालत में उसे तुरंत पीजीआई ले जाया गया, जहां पर वह अभी बयान देने की हालत में नहीं है। परिवारवालों का कहना है कि जब वह होश में आएगा, उसके बाद ही सारी स्थिति साफ हो पाएगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सूत्रों के अनुसार पीड़ित की आरोपियों से कोई पुरानी रंजिश थी। इसी कारण उन्होंने उस पर हमला किया है।
विज्ञापन

गोली चलाने वाले बने पहेली
गोली किसने चलाई, इस बारे में अभी तक स्थिति साफ नहीं हो पाई है। पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है। सूत्रों के अनुसार पुलिस के पास कोई उचित जानकारी नहीं है। अब पुलिस अस्पताल में दाखिल व्यक्ति के बयान लेने का इंतजार कर रही है और उसके बाद ही सारी स्थिति साफ हो पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed