फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Shops will open on odd even formula in Mohali

मोहाली : अब सोमवार से ऑड-ईवन फार्मूले पर हफ्ते में पांच दिन खुलेंगी दुकानें, रहेगा साप्ताहिक लॉकडाउन

Sat, 08 May 2021 01:19 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Sat, 08 May 2021 01:19 AM IST
विज्ञापन
Shops will open on odd even formula in Mohali
मोहाली। कोरोना काल में व्यापारियों और निजी कार्यालय चलाने वाले लोगों को जिला प्रशासन ने बड़ी राहत दी। जरूरी सामान की दुकानों के अलावा सोमवार से अन्य दुकानें हफ्ते में 5 दिन सुबह 5 बजे से शाम 5 बजे तक ऑड- ईवन फार्मूले पर खुलेंगी। वहीं, निजी कंपनियों के कार्यालय 33 फीसदी कर्मचारियों के साथ खोले जाएंगे। यह आदेश शुक्रवार को डीसी गिरीश दियालन की अगुवाई में जिले के व्यापारियों के साथ हुई बैठक में जारी किया गया है। जबकि जरूरी चीजों की दुकानें पहले से जारी निर्देशों के मुताबिक खुलेंगी। वहीं, सिनेमा हाल, शापिंग मॉल, स्वीमिंग पूल बंद रहेंगे। रेस्टोरेंट खुलेंगे लेकिन उनमें ग्राहकों को अंदर बैठाने की अनुमति नहीं होगी। शुक्रवार शाम 5 बजे से सोमवार सुबह 5 बजे तक वीकेंड लॉकडाउन रहेगा। सोमवार को ऑड-ईवन सिस्टम के तहत दुकानें खुलेंगी।
विज्ञापन

बता दें कि मोहाली जिले में बढ़ते कोरोना के मामलों की रोकथाम के लिए सरकार ने जिले में मिनी लॉकडाउन लगा रखा है। इस वजह से जरूरी चीजों को छोड़कर सभी दुकानें और निजी कंपनियों के कार्यालय बंद करवा दिए गए हैं। नियम तोड़ने पर प्रशासन कार्रवाई कर रहा है और अब तक लॉकडाउन के उल्लंघन पर व्यापारियों और दुकानदारों पर 350 से ज्यादा केस दर्ज हो चुके हैं। इस वजह से व्यापारियों को रोजाना दिक्कत आ रही थी।
विज्ञापन

मोहाली व्यापार मंडल ने इस मामले को प्रमुखता से प्रशासन के अधिकारियों और सरकार के सामने उठाया है। जिसके बाद प्रशासनिक अधिकारियों और व्यापारियों ने मीटिंग की है। इस दौरान तीनों सब डिवीजन के अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीसी ने कहा कि कोरोना के खिलाफ जंग में दुकानदारों के सहयोग की बहुत जरूरत है। दुकानदार और व्यापारी कोरोना गाइडलाइन का पूरी तरह से पालन करें। सभी लोग खुद को और परिवार को कोरोना का टीका लगवाएं। इस मौके पर अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन, अतिरिक्त कमिश्नर विकास राजीव कुमार गुप्ता, सहायक कमिश्नर तरसमेत चंद, एसडीएम मोहाली जगदीप सहगल, एसडीएम खरड़ हिमांशु जैन, एसडीएम डेराबस्सी कुलदीप बाबा, मोहाली व्यापार मंडल के प्रधान विनीत वर्मा, सीनियर प्रधान अकविंदर सिंह गोसल और जिले के अन्य अधिकारी मौजूद थे। बता दें कि कोरोना से मोहाली के व्यापारियों को काफी नुकसान उठाना पड़ा है। 200 से अधिक दुकानें और शोरूम मोहाली में बंद हो चुके हैं।
प्रशासन व्यापारियों को मुहैया करवाएगा टेस्टिंग किट
डीसी गिरीश दियालन ने कहा कि व्यापारियों को टेस्टिंग किटें मुहैया करवाई जाएंगी, जिससे वह समय-समय पर अपना कोरोना टेस्ट करते रहें। वहीं, रेहड़ी-फड़ी वालों की टेस्टिंग के लिए विशेष कदम उठाए जाएंगे। एक हफ्ते के बाद हालात का जायजा लेकर इस प्रस्ताव पर फैसला लेंगे। इस मौके पर एसएसपी सतिंदर सिंह ने कहा कि हालात गंभीर बने हुए हैं। ऐेसे में सभी नागरिक सरकार की ओर से जारी हिदायतों का पालन करें।

सीएम ने डीसी पर छोड़ी थी जिम्मेदारी
बता दें कि मिनी लॉकडाउन की वजह से मोहाली समेत पूरे पंजाब के दुकानदार और कारोबारी परेशान थे। उन्होंने इस मामले को अपने हलके के विधायकों के सामने उठाया था। विधायकों ने मामला सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह के सामने उठाया था कि इस मिनी लॉकडाउन से व्यापारी-कारोबारी वर्ग काफी आहत है। आने वाले विधानसभा चुनाव में पार्टी को इसका नुकसान हो सकता है। इसके बाद तय किया गया कि क्रमवार तरीके से दुकानें खोली जाएंगी। बाकी फैसला लेने की जिम्मेदारी उन्होंने सभी जिलों के डीसी पर छोड़ दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed