फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Shopkeepers in Phase 3B2 market erupted in anger last night, but relented after assurances of action.

Mohali News: फेज-3बी2 बाजार में दुकानदारों का रात को फूटा गस्सा, कार्रवाई का आश्वासन देने पर माने

Thu, 25 Dec 2025 11:21 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 25 Dec 2025 11:21 PM IST
विज्ञापन
Shopkeepers in Phase 3B2 market erupted in anger last night, but relented after assurances of action.
मोहाली। फेज-3बी2 मार्केट में अवैध रेहड़ी-फड़ियों के खिलाफ बुधवार रात दुकानदारों का गुस्सा फूट गया। नाराज लोगों ने वीरवार को दुकानें बंद कर धरने का ऐलान किया, लेकिन पंजाब स्टेट ट्रेडर्स कमीशन के सदस्य विनीत वर्मा के हस्तक्षेप और कार्रवाई के आश्वासन के बाद स्थिति शांत हुई। बुधवार रात बाजार में माहौल तब तनावपूर्ण हो गया था, जब दुकानदारों ने पार्किंग स्थल पर कब्जा जमाए अवैध रेहड़ी विक्रेताओं के खिलाफ आवाज उठाई। दुकानदारों का आरोप था कि इन रेहड़ियों से उनके कारोबार को गंभीर नुकसान हो रहा है। मार्केट प्रधान अकविंदर सिंह गोसल ने स्थिति पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि ये रेहड़ी वाले गरीब नहीं हैं, ये गाड़ियों में आते हैं। पार्किंग की जगह घेरते हैं, जिससे ग्राहकों की आवाजाही और हमारा व्यवसाय दोनों प्रभावित होते हैं। हम इतना अधिक किराया और कर देते हैं, फिर भी अवैध तरीके से काम करने वालों के कारण हमें नुकसान उठाना पड़ता है। इस आक्रोश के चलते दुकानदारों ने गुरुवार को बाजार की सभी दुकानें बंद करके पार्किंग स्थल पर ही धरना देने का फैसला किया।
विज्ञापन



ट्रेडर्स कमीशन के सदस्य ने किया हस्तक्षेप
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पंजाब स्टेट ट्रेडर्स कमीशन के सदस्य विनीत वर्मा गुरुवार को सीधे धरना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने वहां एकत्र दुकानदारों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं और तुरंत हल निकालने की पहल की। उन्होंने नगर निगम के सहायक आयुक्त मनप्रीत सिंह को मौके पर बुलाया। इस बैठक में मार्केट कमेटी मोहाली के चेयरमैन गोविंदर मित्तल और पंजाब गौ सेवा कमीशन के सदस्य अमित जैन भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन



नगर निगम को दिए सख्त निर्देश
इस दौरान विनीत वर्मा ने नगर निगम के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि पार्किंग क्षेत्र में लग रही अवैध रेहड़ी-फड़ियों के खिलाफ कानून के अनुसार तत्काल कार्रवाई की जाए। बाजार की सुचारू व्यवस्था बनाए रखना और कानूनी व्यापारियों के हितों की रक्षा करना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। नगर निगम के अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि बाजार में व्यवस्था बहाल करने और अवैध कब्जे हटाने के लिए जल्द से जल्द अभियान चलाया जाएगा। इस आश्वासन के बाद दुकानदारों ने अपना धरना वापस ले लिया और बाजार सामान्य रूप से खुल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed