फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Shopkeepers and businessmen are fulfilling important responsibility to beat Corona

अमर उजाला स्वास्थ्य अभियान : कोरोना को मात देने के लिए दुकानदार व कारोबारी निभा रहे हैं अहम जिम्मेदारी

Thu, 31 Mar 2022 02:18 AM IST
मोहाली ब्‍यूरो अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली Published by: मोहाली ब्‍यूरो Updated Thu, 31 Mar 2022 02:18 AM IST
सार

जिले में दस हजार के करीब दुकानें हैं। सभी मार्केट एसोसिएशन अपने यहां विशेष कोरोना टीकाकरण कैंप आयोजित कर चुकी हैं। नतीजा यह है कि आज सभी दुकानदारों और उनके मुलाजिमों का टीकाकरण हो चुका है।

विज्ञापन
Shopkeepers and businessmen are fulfilling important responsibility to beat Corona
vaccination - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले को कोरोना महामारी से मुक्त करवाने के लिए इलाके की मार्केट एसोसिएशन और कारोबारी बड़ी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। मार्केट एसोसिएशनों द्वारा जहां इलाके में कोरोना टीकाकरण शिविर आयोजित किए जा रहे हैं।

विज्ञापन


इसके साथ ही बाजार आने वाले ग्राहकों और लोगों को कोरोना से बचने का पाठ पढ़ाया जा रहा है। इसके अलावा दुकानों की एंट्री पर सैनिटाइजर की व्यवस्था की गई है। डीसी ईशा कालिया ने दुकानदारों और व्यापार मंडल द्वारा किए जा रहे प्रयासों की प्रशंसा करते कहा कि महामारी अभी खत्म नहीं हुई है। ऐसे में सभी लोग मिलकर इस दिशा में जिम्मेदारी निभाएंगे तो वह दिन दूर नहीं जब महामारी खत्म हो जाएगी।
विज्ञापन


दुकानदारों और मुलाजिमों का हो चुका है टीकाकरण
जिले में दस हजार के करीब दुकानें हैं। सभी मार्केट एसोसिएशन अपने यहां विशेष कोरोना टीकाकरण कैंप आयोजित कर चुकी हैं। नतीजा यह है कि आज सभी दुकानदारों और उनके मुलाजिमों का टीकाकरण हो चुका है। दुकानदार खुद मास्क का प्रयोग करने के साथ लोगों को भी इस बारे में जागरूक करते हैं। -विनीत वर्मा, प्रधान व्यापार मंडल मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन


पूरे इलाके को बनाया महामारी से मुक्त
कोरोना टीकाकरण जरूरी है। इस बात को ध्यान में रखकर सबसे पहले कोरोना टीकाकरण करवाया था। इसके बाद अपनी मार्केट में कोरोना टीकाकरण कैंप लगाए। इसमें बाजार आने वाले लोगों ही नहीं बल्कि आसपास के एरिया में रहने वाले लोगों का भी कोरोना टीकाकरण करवाया। जब कोरोना की तीसरी लहर चरम पर थी, उस समय हमारे इलाके में हालात सामान्य थे। -मनोज वर्मा, प्रधान मार्केट एसोसिएशन फेज-नौ

टीकाकरण को लेकर नहीं रखना चाहिए भ्रम
कोरोना टीकाकरण को लेकर लोगों को किसी भी तरह का भ्रम अपने दिमाग में नहीं रखना चाहिए। इससे शरीर को कोई नुकसान नहीं होता है। बल्कि टीकाकरण होने के बाद यदि कोई व्यक्ति संक्रमित हो भी जाता है, तो उसे अस्पताल में भर्ती होने की जरूरत तक नहीं पड़ती है। साथ ही उसकी जान को रिस्क बिल्कुल कम हो जाता है। ऐसे में सभी को टीकाकरण करवाने के लिए आगे आना चाहिए। -अशोक बंसल, कारोबारी फेज-3बी2 मोहाली


सोशल मीडिया पर साझा करते हैं जानकरी
कोरोना टीकाकरण 12 साल से अधिक उम्र के लिए जरूरी है। इस का महत्व बताने के लिए हम अपने स्तर पर कोई कमी नहीं छोड़ते हैं। इतना ही नही जिन एरिया में सेहत विभाग की कोरोना टीकाकरण ड्राइव चलती है। उन एरिया की सूची को सोशल मीडिया में अधिक से अधिक साझा करते हैं ताकि जो व्यक्ति किसी कारण टीका नहीं लगवा पाए हैं, वे वहां पहुंच जाएं। -महावीर गोयल, कारोबारी नयागांव

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed