फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Shock to BJP before elections, Sahib Anand's nomination canceled

चुनाव से पहले भाजपा को झटका, साहिबी आनंद का नामांकन रद्द

Fri, 05 Feb 2021 02:05 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Fri, 05 Feb 2021 02:05 AM IST
विज्ञापन
Shock to BJP before elections, Sahib Anand's nomination canceled
नामांकन रद्द होने के बाद जानकारी देते साहिबी आंनद। - फोटो : MOHALI
मोहाली। नगर निगम चुनाव में अकाली दल से अलग होकर चुनाव मैदान में उतरी भाजपा को झटका लगा है। नामांकन पत्रों की जांच के दौरान भाजपा युवा मोर्चा की कार्यकारिणी के राष्ट्रीय सदस्य एवं पूर्व पार्षद साहिबी आनंद का नामांकन रद्द हो गया है। इसके अलावा शिअद, पीडीपी व आजाद उम्मीदवारों के कुल 13 नामांकन पत्र भी रद्द हुए हैं। इसमें अधिकतर कवरिंग उम्मीदवार शामिल हैं।
विज्ञापन

डीसी दफ्तर पहुंचे भाजपा की राज्य कार्यकारिणी के वरिष्ठ सदस्य सुखविंदर सिंह गोल्डी व संजीव वशिष्ट ने कहा कि सरकारी तंत्र सरकार के दवाब में काम कर रहा है। कांग्रेस के उम्मीदवारों के नामांकन पत्रों की खामियां सुधारी जा रही हैं। वह इस मामले को हाईकोर्ट लेकर जाएंगे।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार डीसी दफ्तर में वीरवार सुबह 11 बजे दस्तावेजों की जांच शुरू हुई। इस दौरान वार्ड-एक से 25 नामांकनों की जांच का काम एसडीएम जगदीश सहगल के कार्यालय में हुआ, जबकि 26 से 50 के नामांकन मंडी बोर्ड में जांचे गए। भाजपा नेता साहिबी आनंद का नामांकन रद्द होने के बाद उन्होंने तुरंत अपने वकील और वरिष्ठ नेताओं को सूचित किया। तमाम लोग मौके पर पहुंचे और अधिकारियों से मिले। साहिबी आनंद का कहना है कि कवरिंग उम्मीदवार के एक जगह साइन न होने के चलते नामांकन रद्द हुआ हैं। इसके अलावा कांग्रेस के कई उम्मीदवारों के नामांकन में भी काफी खामियां थीं, जिन्हें मौके पर ही सुधारा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

साहिबी आनंद के वकील ने कहा कि यह सीधे अधिकारों का हनन है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश हैं कि अगर छोटी मोटी कमियां है तो उन्हें मौके पर सुधारा जा सकता है। जिक्रयोग है कि गत निगम चुनाव में अकाली उम्मीदवार सुखदेव सिंह पटवारी का भी नामांकन भी रद्द हुआ था। इसके बाद यह हाईकोर्ट गए थे। उन्हें मतदान से दो दिन पहले ही चुनाव लड़ने की अनुमति मिल गई थी और वह पार्षद बने थे।

जिले में 47 उम्मीदवारों के रद्द हुए नामांकन
जानकारी के मुताबिक निकाय चुनाव के लिए पूरे जिले में 47 उम्मीदवारों के नामांकन पत्र दाखिल किए गए थे। कुल 1456 उम्मीदवारों के नामांकन सही पाए गए। डीसी गिरीश दियालन ने बताया कि नगर निगम मोहाली के लिए 406 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किए थे। इसमें 13 के नामांकन रद्द हुए हैं। नयागांव में 174 नामांकन सही पाए गए, जबकि पांच के रद्द हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed