{"_id":"5f1359b48ebc3e637646fc3f","slug":"shivaratri-come-to-temples-wearing-masks-and-make-social-distance-mohali-news-pkl381798756","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिवरात्रि: मंदिरों में मास्क पहनकर आएं और सामाजिक दूरी जरूर बनाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिवरात्रि: मंदिरों में मास्क पहनकर आएं और सामाजिक दूरी जरूर बनाएं
विज्ञापन
मोहाली। सावन मास की शिवरात्रि के अवसर पर रविवार को मोहाली के सभी मंदिरों में सोशल डिस्टेंसिंग के साथ जलाभिषेक कर पूजा की जाएगी। यह पहला मौका है जब शिव भक्त हरिद्वार से कांवड़ नहीं लेकर आए। लिहाजा उन्हें मंदिरों में ही उपलब्ध जल से जलाभिषेक कर शिव की पूजा करनी होगी।
मोहाली की केंद्रीय सनातन धर्म मंदिर कल्याण समिति ने सभी मंदिरों में शिव रात्रि की तैयारियां पूरी कर ली हैं। रविवार को सुबह 6 बजे से 8 बजे तक ही जलाभिषेक होगा।
कोरोना के चलते इस बार कांवड़ यात्रा का आयोजन नहीं हो सका। जिसके चलते मोहाली के आस-पास के क्षेत्रों के लोग कांवड़ के साथ गंगाजल लेने के लिए हरिद्वार नहीं जा सके। ऐसे में सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखते हुए जलाभिषेक और शिव पूजा के लिए आने वाले भक्तों को व्यवस्था बनाए रखने के लिए रोके रखना मंदिर कमेटियों के सामने बड़ी चुनौती है। मोहाली में कुल 23 ऐसे मंदिर हैं जहां शिवरात्रि पर जलाभिषेक किया जाता है। हालांकि कई जगहों पर रविवार सुबह 5 बजे ही पूजा शुरू हो जाएगी। लेकिन मोहाली के ज्यादातर मंदिरों में सुबह 6 बजे से जल चढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन
मोहाली के केंद्रीय सनातन धर्म मंदिर कल्याण समिति के जनरल सचिव मनोज अग्रवाल ने बताया कि मंदिरों में कोरोना महामारी के चलते नियम लागू किए गए हैं। आने वाले लोगों को मास्क पहना और सोशल डिस्टेसिंग बनाए रखना बहुत जरूरी है। लोग बाहर से ही शिवलिंग पर जल चढ़ा सकते हैं, और जल और प्रसाद अपने घरों से लाने को कहा गया है। इस मौके पर प्रसाद नहीं बांटा जाएगा और न ही भंडारा लगाने की इजाजत है।