फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Shivalik color of the scattered children's talent

शिवालिक में बिखरे बच्चों की प्रतिभा के रंग

Mon, 14 Oct 2013 02:40 AM IST
अमर उजाला, मोहाली
अमर उजाला, मोहाली Updated Mon, 14 Oct 2013 02:40 AM IST
विज्ञापन
Shivalik color of the scattered children's talent
शिवालिक पब्लिक स्कूल में पहली एवं दूसरी क्लास के बच्चों का डेमॉन्स्ट्रेशन एंड इवैल्युएशन प्रोग्राम आयोजित किया गया। इसमें पेरेंट्स को खासतौर पर आमंत्रित किया गया था।
विज्ञापन


शबद से कार्यक्रम की शुरुआत हुई। इसके बाद अंग्रेजी एवं हिंदी में प्रार्थना और देशभक्ति गीत हम सब भारतीय हैं.. पेश किया गया। बच्चों ने भगत सिंह, चंद्रशेखर आजाद, गांधी जी, सुभाष चंद्र बोस, पंडित जवाहरलाल नेहरू का रूप धारण किया था। पॉवर प्वाइंट प्रजेंटेशन के जरिए सेशन में अब तक की गतिविधियां दिखाई गईं। आलराउंडर, स्टार और बेस्ट स्टूडेंट्स के बारे में बताया गया। बच्चों ने मिलकर अंग्रेजी एवं हिंदी कविताएं सुनाईं।
विज्ञापन


साथ ही रंग, गुड मैनर्स, प्रकृति, सेव गर्ल चाइल्ड, दोस्ती, एकता, कंप्यूटर, ग्लोबल वार्मिंग जैसे विषयों पर सोलो कविताएं सुनाईं। दो छोटे स्किट भी पेश किए गए। आखिर में ग्रुप पंजाबी डांस से समापन हुआ। चेयरमैन डीएस बेदी ने टीचर्स व स्टूडेंट्स के प्रयास की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed