{"_id":"5f83693c8ebc3e9b9e6c606c","slug":"shiromani-akali-dal-taksali-formulated-strategy-for-sgpc-elections-mohali-news-pkl390672755","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिरोमणि अकाली दल टकसाली ने एसजीपीसी चुनावों के लिए बनाई रणनीति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिरोमणि अकाली दल टकसाली ने एसजीपीसी चुनावों के लिए बनाई रणनीति
विज्ञापन
कुराली। शिरोमणि अकाली दल (टकसाली) की ओर से एसजीपीसी चुनाव में बादलों को घेरने और विधान सभा चुनाव में पंजाब की सियासत को तीसरा फ्रंट बनाने के लिए पार्टी की कोर कमेटी की बैठक रविवार को पूर्व विधायक एवं पार्टी के वरिष्ठ उप प्रधान जत्थेदार उजागर सिंह बडाली के निवास स्थान सुलतानपुर टपरिया में हुई। इस बैठक में पार्टी को संगठित करने की जरूरत पर जोर दिया गया। इस मौके पर जत्थेदार उजागर सिंह बडाली, महिन्द्र सिंह हुसैनपुर, हरसुखविन्द्र सिंह बब्बी बादल, करनैल सिंह पीर मुहम्मद, साहिब सिंह बडाली, मनदीप सिंह खिजराबाद आदि नेता विशेष तौर पर शामिल हुए।
इस मौके पर नेताओं ने एसजीपीसी चुनाव को पहल देने की तैयारियां करने और विधान सभा चुनाव को लेकर पार्टी को संगठित करने के लिए सदस्यता बढ़ाने का फैसला किया और पंजाब के मामलों संबंधी विचार चर्चा भी की। इस बैठक के दौरान केन्द्र की मोदी सरकार की ओर से जारी किए गए कृषि कानूनों को किसान विरोधी करार देते हुए कहा कि मोदी सरकार ने देश के अन्नदाता के साथ बड़ी बेइंसाफी की है और धक्केशाही करके एक सोची समझी साजिश के तहत बड़े घरानों को अपनी मर्जी से किसानों से लूट करने की छूट दी है। नेताओं ने कहा कि बादल परिवार का पंजाब के किसानों की ओर से विरोध होने के बाद हरसिमरत कौर बादल ने इस्तीफा देकर सियासी ड्रामेबाजी की है। उन्होंने केन्द्र सरकार की ओर से शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के चुनाव संबंधी गठित किए गुरुद्वारा ज्यूडिशियल कमीशन का स्वागत किया।
इस मौके पर पार्टी प्रधान जत्थेदार रणजीत सिंह ब्रह्मपुरा ने कहा कि पार्टी का पहला लक्ष्य एसजीपीसी को बादलों से मुक्त करवाना है और उसके बाद विधान सभा चुनाव की तैयारी की जाएगी।