फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Shaurya Chakra winner Balwinder Sandhu murder accused Dhaliwal got bail, chargesheet was against 8

शौर्य चक्र विजेता बलविंदर संधू हत्याकांड के आरोपी धालीवाल को मिली जमानत, 8 के खिलाफ थी चार्जशीट

Tue, 27 Jul 2021 01:57 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Tue, 27 Jul 2021 01:57 AM IST
विज्ञापन
Shaurya Chakra winner Balwinder Sandhu murder accused Dhaliwal got bail, chargesheet was against 8
मोहाली। शौर्य चक्र विजेता कामरेड बलविंदर सिंह संधू हत्याकांड के एक और आरोपी को एनआईए की विशेष अदालत से जमानत मिल गई। इससे पहले अदालत देरी से चार्जशीट दाखिल होने के चलते 13 आरोपियों को जमानत दे चुकी है। बाद में एनआईए ने 8 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की थी। इसमें से एक आरोपी आकाशदीप अरोड़ा उर्फ धालीवाल को एक लाख रुपये के मुुचलके पर जमानत देने के आदेश दिए।
विज्ञापन

अक्तूबर, 2020 में शौर्य चक्र विजेता कामरेड बलविंदर सिंह संधू की भिखीविंड में उनके स्कूल में ही गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस हत्या में खालिस्तान लिब्रेशन फोर्स (केएलएफ) का नाम आने के बाद जांच एनआईए को सौंपी गई थी। एनआईए ने केएलएफ से जुड़े 8 आरोपियों गुरदासपुर निवासी सुखराज सिंह सुक्खा उर्फ लखनपाल, सुखदीप सिंह बूरा उर्फ भूरा, हुसैनपुर लुधियाना निवासी रविंदर सिंह उर्फ रवि, जनकपुरी लुधियाना निवासी आकाशदीप अरोड़ा उर्फ धालीवाल, सुभाष नगर लुधियाना निवासी जगरूप सिंह, तरनतारन के गांव रशीआना निवासी इंदरजीत सिंह उर्फ इंदर और गैंग के मुखिया भिखिविंड निवासी सुखमीत पाल सिंह के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की थी।
विज्ञापन

सुखमीत गैंग का आकाशदीप अरोड़ा उर्फ धालीवाल 8 नवंबर, 2020 से न्यायिक हिरासत में है। धालीवाल ने अपने वकीलों के माध्यम से अदालत में जमानत अर्जी दायर की थी। इस पर सुनवाई करते हुए विशेष न्यायाधीश करुनेश कुमार ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद धालीवाल की जमानत याचिका मंजूर कर ली। अदालत ने आरोपी को एक लाख रुपये और एक जमानती का मुचलका भरवाने के आदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed