{"_id":"601c5c9d8ebc3e27e44b00e9","slug":"shatabdi-will-run-between-kalka-new-delhi-from-february-9-mohali-news-pkl402923387","type":"story","status":"publish","title_hn":"कालका-नई दिल्ली के बीच नौ फरवरी से दौड़ेगी शताब्दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कालका-नई दिल्ली के बीच नौ फरवरी से दौड़ेगी शताब्दी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़/कालका। कालका से नई दिल्ली तक शताब्दी का संचालन नौ फरवरी से शुरू हो जाएगा। करीब आठ माह बाद यह ट्रेन नई दिल्ली से चलेगी जो नौ फरवरी को कालका पहुंचकर चंडीगढ़ होते हुए दिल्ली वापस जाएगी।
इस ट्रेन के चलने से सुबह के समय यात्रा करने वाले लोगों को सहूलियत मिलेगी। जानकारी के अनुसार अभी सिटी ब्यूटीफुल के लोगों को चंडीगढ़-नई दिल्ली शताब्दी के लिए इंतजार करना होगा। अंबाला मंडल की ओर से जारी आदेश के अनुसार ट्रेन अपने पुराने नंबर 12005/12006 से नहीं बल्कि नए नंबर से 02005 से नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से चलेगी और वापसी में कालका रेलवे स्टेशन से 02006 नंबर के साथ दिल्ली पहुंचेगी। इस ट्रेन में 17 कोच होंगे। इसके अलावा और कोई फेरबदल नहीं किया गया है। यह जानकारी अंबाला के डीआरएम गुरिंदर मोहन सिंह ने दी।
यह होगा सुबह की शताब्दी का रूट
02005 नई दिल्ली कालका शताब्दी स्पेशल ट्रेन आठ फरवरी को नई दिल्ली से शाम 05:15 पर चलेगी और पानीपत, कुरुक्षेत्र, अंबाला छावनी से होकर चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन से होते हुए उसी रात 09:15 बजे कालका रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। वहीं, 02006 कालका- नई दिल्ली शताब्दी ट्रेन नौ फरवरी को कालका से सुबह 06:15 बजे चलेगी और सुबह 10:15 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी।
विज्ञापन
अभी चल रही है सिर्फ एक शताब्दी
बता दें कि अभी कालका से सिर्फ एक शताब्दी का संचालन किया जा रहा है। जो सुबह 7:40 पर नई दिल्ली से कालका के लिए निकलती है और यहां दिन में 11:50 पर पहुंचती है। इसके अलावा यही ट्रेन कालका से शाम को 5:45 पर चलती है और रात 9:40 पर नई दिल्ली पहुंचती है।