फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Shamlat land 1008 acres in twelve days : Kuldeep Singh

बारह दिन में खाली कराई 1008 एकड़ शामलात : कुलदीप सिंह

Fri, 13 May 2022 01:51 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Fri, 13 May 2022 01:51 AM IST
विज्ञापन
Shamlat land 1008 acres in twelve days : Kuldeep Singh
मोहाली। पंजाब सरकार की तरफ से शामलात जमीनों को अवैध कब्जों से मुक्त करवाने की मुहिम तेजी से चल रही है। 12 दिनों में सरकार ने अब तक 1008 एकड़ शामलात जमीन अवैध कब्जे से छुड़ा ली है। इसकी बाजार में कीमत करीब 302 करोड़ रुपये आंकी जा रही है।
विज्ञापन

ग्रामीण विकास एवं पंचायत मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने वीरवार को पंचायत भवन में प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान की पहल पर पूरे प्रदेश से शामलात जमीन पर से अवैध कब्जे छुड़वाए जा रहे हैं। कुछ लोग अपनी इच्छा से भी कब्जे छोड़ रहे हैं। पिछले दिनों फतेहगढ़ साहिब के गांव झलहेड़ी कलां में 417 एकड़ जमीन से कब्जा छोड़ा गया था। इस पंचायत को सरकार की तरफ से एक पशु अस्पताल सहित अन्य दूसरी सुविधाएं मुहैया कराई जा रही हैं। मंत्री ने बताया कि स्वेच्छा से कब्जा छोड़ने वाली पंचायतों को सरकार की तरफ से विशेष सुविधाएं दी जाएंगी। दोआबा में आलू की खेती करने वाले एक किसान ने 35 एकड़ जमीन से स्वेच्छा से कब्जा थोड़ा है।
विज्ञापन

पिछले दिनों राजस्व विभाग के कर्मचारियों की हड़ताल के कारण प्रदेश भर में यह मुहिम थोड़ी धीमी हुई थी लेकिन अभी हड़ताल खत्म होने के बाद इसकी रफ्तार बढ़ाई जाएगी और 200 एकड़ प्रतिदिन के हिसाब से शामलात जमीन से अवैध कब्जे छुड़ाए जाएंगे। इस मुहिम में प्रवासी पंजाबियों की तरफ से शामलात जमीन पर कब्जे की सूचना देकर सरकार को सहयोग किया जा रहा है जो सराहनीय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीण विकास एवं पंचायत मंत्रालय द्वारा एक विशेष सेल की स्थापना की गई है। यह सेल शामलात जमीन से संबंधित कानूनी पहलुओं एवं दूसरे पक्षों पर काम करता है। उसके पश्चात इस जमीन को सरकार के कब्जे में लिया जाता है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा जल्द ही शामलात जमीन से संबंधित सूचना देने के लिए एक विशेष नंबर जारी किया जाएगा। इस पर आम नागरिक भी इसकी जानकारी दे सकेगा। उन्होंने प्रदेश की जनता से अपील की कि सरकार किसी के खिलाफ कार्रवाई नहीं करना चाहती है इसलिए लोग आगे आकर अपनी इच्छा से सरकारी जमीन से कब्जे छोड़ दें अन्यथा ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी।

माजरी में शामलात जमीन से छुड़ाया अवैध कब्जा
नयागांव। पूरे प्रदेश में शामलात जमीन से कब्जा छुड़ाने की मुहिम में ब्लॉक माजरी से 67 एकड़ 2 कनाल 36 मरले जमीन से अवैध कब्जा छुड़ाया गया। वहां पर पंचायती जमीन पर किए गए अवैध कब्जे को खाली कराने की कार्रवाई की गई। इस मौके पर पंचायत अफसर बलजिंदर सिंह, बीडीपीओ जसप्रीत कौर, ड्यूटी मजिस्ट्रेट विवेक निर्मोही एवं दीपक भारद्वाज सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed