फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Elderly man standing by the roadside struck by Activa; dies.

Mohali News: सड़क किनारे खड़े बुजुर्ग को एक्टिवा ने मारी टक्कर, मौत

Fri, 21 Aug 2026 02:26 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
Elderly man standing by the roadside struck by Activa; dies.
मोहाली। खरड़ से बेटी के साथ गांव लौट रहे करीब 75 वर्षीय भाग सिंह की सेक्टर-116 स्थित अंसल सिटी के सामने सड़क हादसे में मौत हो गई। पुलिस ने बेटी गुरदीप कौर के बयान पर एक्टिवा चालक अखिल चौधरी निवासी जीके क्रिस्टल सिटी, खरड़ के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

गुरदीप कौर के अनुसार, वह पिता के साथ खरड़ से लौट रही थीं। संतेमाजरा गुरुद्वारा साहिब में माथा टेकने के बाद दोनों पैदल लखनौर की ओर जा रहे थे। सुबह करीब साढ़े नौ बजे अंसल सिटी के सामने भाग सिंह थकान के कारण सड़क किनारे रुक गए। गुरदीप पानी लेने कुछ कदम आगे गईं, तभी खरड़ की ओर से तेज रफ्तार एक्टिवा ने भाग सिंह को टक्कर मार दी। हादसे में भाग सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने उन्हें सिविल अस्पताल फेज-6 पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बीएनएस की धारा 281 और 106 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed