{"_id":"60380c068ebc3ee934669e54","slug":"sgpc-to-open-free-coaching-center-for-sikh-children-bibi-jagir-kaur-mohali-news-pkl4052444173","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसजीपीसी सिख बच्चों के लिए खोलेगी मुफ्त कोचिंग सेंटर: बीबी जागीर कौर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसजीपीसी सिख बच्चों के लिए खोलेगी मुफ्त कोचिंग सेंटर: बीबी जागीर कौर
विज्ञापन
मोहाली। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से सिख बच्चों को आईएएस, एनडीए और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करवाने के लिए मुफ्त सिखलाई केंद्र (कोचिंग सेंटर) खोले जाएंगे। इसमें विशेषज्ञ अध्यापकों की मदद ली जाएगी ताकि होनहार बच्चे परीक्षाओं में अच्छे नंबर लाकरनौकरियां हासिल कर सकें।
यह एलान एसजीपीसी की प्रधान बीबी जागीर कौर ने किया। उन्होंने कहा कि निजी संस्थाओं के केंद्र भारी भरकम फीस लेते हैं, जिसे आर्थिक तौर पर कमजोर परिवार नहीं दे सकते। ऐसे होनहार बच्चों के लिए ही यह केंद्र बनाए जाएंगे। फे ज 8 स्थित गुरुद्वारा अंब साहिब में श्री गुरु हर राय साहिब जी के प्रकाश पर्व पर चल रहे सालाना जोड़ मेले के समापन समारोह में शिरकत करने बीबी जागीर कौर विशेष रूप से पहुंची थीं। समागम के अंतिम दिन गुरुद्वारा साहिब में श्री अखंड पाठ साहिब के भोग डाले गए और कीर्तन दरबार का आयोजन किया गया। पंथ के प्रसिद्ध रागी व कीर्तनी जत्थों ने संगतों को अपने कथा कीर्तन व गुरमति विचारों से निहाल किया। कीर्तन दरबार के दौरान श्री दरबार साहिब को रंग बिरंगे फूलों से सजाया गया था।
ननकाना साहिब के दर्शन के लिए जत्थों को अनुमति न देने पर बीबी जागीर कौर ने कहा कि केंद्र सरकार का यह निर्णय अनुचित है। वहीं, किसान संघर्ष के बारे में उन्होंने कहा कि एसजीपीसी द्वारा दिल्ली बार्डर पर लगे मोर्चे में हर जरूरी सुविधाएं मुहैया कराई जा रही हैं। एसजीपीसी शहीद हुए किसानों के परिवारों को एक लाख रुपये की वित्तीय मदद भी दे रही है।