फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Sexual assault accused arrested

आठ साल की मासूम से यौन उत्पीड़न का आरोपी पड़ोसी गिरफ्तार

Tue, 27 Apr 2021 02:13 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Tue, 27 Apr 2021 02:13 AM IST
विज्ञापन
Sexual assault accused arrested
मोहाली। आठ साल की मासूम बच्ची के साथ यौन उत्पीड़न करने के आरोप में पुलिस ने बलौंगी निवासी पड़ोसी युवक को गिरफ्तार किया है। बच्ची को डाक्टरी जांच के बाद चिल्ड्रन होम भेज दिया गया है। चाइल्ड हेल्प लाइन पर आए फोन के बाद यह मामला सामने आया है।
विज्ञापन

बच्ची की मां वीडियो फिल्मों में एक्ट्रा के तौर पर काम करती है। इसके लिए उसे कई बार लंबे समय के लिए घर से बाहर रहना पड़ता है। बच्ची का पिता काफी समय पहले ही परिवार को छोड़कर चला गया था। आर्थिक तंगी के कारण बच्ची स्कूल तक नहीं जा सकी। मां को जब भी काम के सिलसिले में बाहर जाना होता, तो वह अपनी बच्ची को पड़ोसियों के सहारे छोड़ जाती थी।
विज्ञापन

पिछले हफ्ते जिस दिन बच्ची की मां किसी वीडियो की शूटिंग के लिए बाहर गई थी और बच्ची पड़ोसियों के सहारे थी तो इसी दौरान वहीं पड़ोस में रहने वाले अभिषेक नाम के 25 वर्षीय युवक ने बच्ची को अपने कमरे में जबरन खींच लिया और उसे डरा धमका कर अश्लील हरकतें कीं। इससे बच्ची डर गई और उसने पड़ोस की एक महिला को पूरी घटना बताई। इसके बाद महिला ने चाइल्ड हेल्पलाइन पर फोन किया तो मामला सामने आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोहाली में चाइल्ड हेल्पलाइन की प्रोजेक्ट डायरेक्टर डॉ. संगीता जंड ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी। बलौंगी थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बच्ची को अपने संरक्षण में लिया और मेडिकल करवाकर जांच के बाद आरोपी अभिषेक के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बच्ची की मां अभी तक शूटिंग के लिए बाहर है। अभी बच्ची को चिल्ड्रन होम भेज दिया गया है। डॉ. संगीता जंड ने बताया कि मां के आने के बाद बच्ची को उसके सुपुर्द कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed