{"_id":"6529a845bf772121210934a6","slug":"sewerage-will-be-laid-in-the-city-for-rs-4739-crore-stp-will-be-installed-in-khoonimajra-mohali-news-c-71-1-mli1003-6620-2023-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: शहर में 47.39 करोड़ से डलेगा सीवरेज, खूनीमाजरा में लगेगा एसटीपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: शहर में 47.39 करोड़ से डलेगा सीवरेज, खूनीमाजरा में लगेगा एसटीपी
विज्ञापन
खरड़। लंबे इंतजार के बाद आखिरकार खरड़-लांडरां रोड के सीवरेज प्रोजेक्ट की शुरुआत हो ही गई। कैबिनेट मंत्री अनमोल गगन मान ने वार्ड नंबर-13 से 47.39 करोड़ रुपये की लागत से सीवरेज प्रोजेक्ट की शुरुआत वार्ड-13 से की। वार्ड नंबर 16 के लिए 62.51 लाख रुपये का प्रोजेक्ट दो चरणों में पूरा होगा। कैबिनेट मंत्री ने बताया कि खूनीमाजरा में लगने वाले एक एसटीपी के अलावा एक पंपिंग स्टेशन भी होगा। इस अवसर पर पहुंचे जल सप्लाई व सीवरेज बोर्ड के चेयरमैन सन्नी सिंह आहलूवालिया का विशेष तौर पर धन्यवाद करते हुए कहा कि सीवरेज प्रोजेक्ट के अलावा कजौली से पीने वाले पानी की सप्लाई का एक और प्रोजेक्ट भी टेंडरिंग पड़ाव में है जिसे आठ महीने में पूरा किया जाएगा। पर्यटन विभाग की ओर से अज्ज सरोवर के 10 करोड़ रुपये के सौंदर्यीकरण प्रोजेक्ट को आने वाले दिनों में पर्यटन स्थान के तौर पर विकसित कर पूरा किया जाएगा। इस अवसर पर पंजाब के जल सप्लाई व सीवरेज बोर्ड के चेयरमैन डाक्टर सन्नी सिंह आहलूवालिया ने मंत्री को आश्वासन दिया कि पंजाब जल सप्लाई व सीवरेज बोर्ड उनके विभाग से संबंधित प्रोजेक्टों को समय पर पूरा करेगा। इस अवसर पर एसडीएम खरड़ रविंदर सिंह, कार्यकारी अधिकारी नगर परिषद सुखदेव सिंह, पार्षद तथा पार्टी के वॉलंटियरों समेत शहरवासी उपस्थित थे।
फोटो कैप्शन- विधान सभा हलका खरड़ की विधायिका व कैबिनेट मंत्री अनमोल गगनमान खरड़ में अलग-अलग विकास कार्यों की शुरुआत करते हुए। फोटो नंबर- 13 खरड़-फोटो नंबर 03 ए,बी,सी।
विज्ञापन
फोटो कैप्शन- विधान सभा हलका खरड़ की विधायिका व कैबिनेट मंत्री अनमोल गगनमान खरड़ में अलग-अलग विकास कार्यों की शुरुआत करते हुए। फोटो नंबर- 13 खरड़-फोटो नंबर 03 ए,बी,सी।
विज्ञापन
