फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Sewerage system of ward number 16 is bad, people are troubled

Mohali News: वार्ड नंबर 16 का सीवरेज सिस्टम खराब, लोग परेशान

Thu, 31 Jul 2025 01:45 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 31 Jul 2025 01:45 AM IST
विज्ञापन
Sewerage system of ward number 16 is bad, people are troubled
कुराली। वार्ड नंबर 16 में गोहर रोड के पास की गलियों में सीवरेज सिस्टम की खराब निकासी के कारण स्थानीय लोग नरक भरा जीवन जीने को मजबूर हैं। इलाके के निवासियों ने जिला प्रशासन और पंजाब सरकार से चोक हुए सीवरेज सिस्टम की तत्काल सफाई और उचित व्यवस्था की मांग की है। लोगों ने काउंसिल प्रशासन को चेतावनी दी कि यदि तत्काल कार्रवाई नहीं हुई तो वे तीखा संघर्ष शुरू करने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन

बंगाला बस्ती से संबंधित वार्ड नंबर 16 की निवासी महिलाएं बीरो, नीना, अंजू, रोमा, बन्नतो, पूनम, पाशनी, मंगो आदि ने बताया कि पिछले लंबे समय से उनके मोहल्ले में सीवरेज के गटर चोक पड़े हैं। बरसात के दिनों में दूषित पानी ओवरफ्लो होकर उनके घरों में घुस जाता है। इससे घरों के अंदर भी गंदगी फैल जाती है। उन्होंने हैरानी व्यक्त की कि एक तरफ जिला प्रशासन द्वारा बरसात के मौसम के दौरान लोगों के स्वास्थ्य सुरक्षा को लेकर आदेश जारी किए गए हैं। इसके बावजूद काउंसिल द्वारा ही सीवरेज के गटरों की साफ-सफाई की ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा।
विज्ञापन


बीमारी फैलने का खतरा बना हुआ
इलाका निवासियों का कहना है कि उन्होंने इस समस्या के बारे में कई बार नगर काउंसिल के कर्मचारियों का ध्यान आकर्षित किया है। इसके बावजूद उनकी काउंसलर द्वारा कोई सुध नहीं ली जा रही है। उन्होंने काउंसिल पर साफ-सफाई के प्रबंधों को लेकर भारी भेदभाव करने का आरोप लगाया। महिलाओं ने चिंता व्यक्त की कि सीवरेज के ओवरफ्लो हो रहे दूषित पानी के कारण उनके मोहल्ले में भयानक बीमारियां फैलने का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed