फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Sewerage Line Overflow at Shivalik Vihar Colony

शिवालिक विहार कॉलोनी में सीवरेज लाइन ओवरफ्लो

Tue, 16 Feb 2021 02:31 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Tue, 16 Feb 2021 02:31 AM IST
विज्ञापन
Sewerage Line Overflow at Shivalik Vihar Colony
जीरकपुर। हजारों की आबादी वाले क्षेत्र में स्थानीय लोग बुनियादी सुविधाओं को तरस रहे हैं। शिवालिक विहार कॉलोनी में सीवरेज तीन दिन से ओवरफ्लो हो रही है। सीवरेज का पानी सड़क पर बहने से लोग परेशान हैं।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने संबंधी नगर परिषद के अधिकारियों को शिकायत देकर परेशानी से अवगत करवाया है। बता दें कि निकाय चुनाव के दौरान नेताओं ने बुनियादी सुविधाओं के अभाव के मुद्दे को प्रभावी रूप से उठाया था। अब देखना यह है कि लोगों के स्थानीय मुद्दों का नेताओं पर कितना असर होता है। कॉलोनी निवासी राजीव कुमार, गौरव शर्मा, दीपक अरोड़ा, गगनदीप सिंह आदि ने बताया कि उनका क्षेत्र लंबे समय से सीवरेज ओवरफ्लो की परेशानी झेल रहा है। इसकी ओर अधिकारी ध्यान नहीं देते हैं। कॉलोनी में स्थित डाकघर की मुख्य सड़क पर तीन दिन से सीवरेज का पानी सड़क पर बह रहा है।
विज्ञापन

शिवा विहार में घूम रहे लावारिस पशु
सिद्धार्थ, धीरज, विक्रांत, प्रदीप आदि ने बताया कि शिवा विहार में की गलियों में लावारिस पशु घूमते रहते हैं। ये पशु झुंड बनाकर गली के बीचों बीच बैठे रहते हैं। कई बार यह पशु आपस में लड़ते हुए लोगों को घायल कर देते हैं। लावारिस पशुओं के डर से लोग अब घरों के बाहर निकलने से भी डरते हैं। इसके अलाव बच्चों को बाहर भेजना भी खतरे से खाली नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट्..
निकाय चुनाव के कारण स्थानीय प्रशासन के अधिकारी व्यस्त थे और अब सिविल कार्यों को पहले की तरह शुरू कर दिया गया है। शिवालिक विहार और शिवा विहार कालोनी के लोगों द्वारा दी गई शिकायतें मिल चुकी हैं। इनके समाधान के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए जा चुके हैं। -संदीप तिवाड़ी, ईओ, जीरकपुर नगर परिषद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed