फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Service centers will open from eight in the morning to six in the evening

सुविधा : सुबह आठ से शाम छह बजे तक खुलेंगे सेवा केंद्र

Thu, 21 Apr 2022 01:30 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Thu, 21 Apr 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
Service centers will open from eight in the morning to six in the evening
मोहाली। सेवा केंद्रों पर आने वाले लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो, इसे लेकर जिला प्रशासन ने एक और कदम उठाया है। अब सेवा केंद्र सोमवार से शुक्रवार सुबह आठ से शाम छह तक खुलेंगे। वहीं शनिवार व रविवार को सेवा केंद्रों का समय सुबह आठ से शाम चार बजे तक रहेगा। डीसी अमित तलवार ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन

उन्होंने लोगों से अपील की है कि वह सेवा केंद्रों द्वारा मुहैया करवाई जा रही सेवाओं का लाभ उठाएं। जिले में कुल पंद्रह सेवा केंद्र चल रहे हैं। इनमें से शहरी सेवा केंद्र तहसील स्तर पर 12 व गांव स्तर पर तीन सेवा केंद्र हैं। सेेवा केंद्रों की तरफ से चौबीस विभागों की 375 सेवाएं एक छत के नीचे से मुहैया करवाई जाती हैं। लोगों को बेहतर प्रशासनिक सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए सेवा केंद्र लाभदायक सिद्ध होंगे। कामकाजी व्यक्ति अक्सर ही सेवा केंद्रों को शनिवार व रविवार खोलने की मांग करते थे क्योंकि उन्हें अपने काम करने के लिए पहले छुट्टी लेनी पड़ती थी। आम लोगों की मुश्किल को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed