{"_id":"68e42bd6bb2c458ade05b8de","slug":"servant-sent-to-jail-for-injuring-elderly-man-mohali-news-c-71-1-mli1010-134271-2025-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: बुजुर्ग को किया घायल तो नौकर भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: बुजुर्ग को किया घायल तो नौकर भेजा जेल
विज्ञापन
जीरकपुर। बुजुर्ग के सिर पर डंडों से वार कर उसे गंभीर रूप से घायल करने पर पुलिस ने नौकर पर इरादा कत्ल का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी मोनी करेती गढ़वाल उत्तराखंड निवासी उत्तम कंडारी को अदालत में पेश किया। कोर्ट ने उसको न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
साईं अपार्टमेंट पीरमुछल्ला निवासी बुजुर्ग ओम प्रकाश महरा का एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। हमले की वजह से बुजुर्ग अभी बोलने की स्थिति में नहीं हैं। उन्होंने नौकर को अपनी देखभाल के लिए रखा था।
शिकायतकर्ता हरजिंदर सिंह ने बताया कि ओम प्रकाश महरा 69 साल का बुजुर्ग है। उसके लड़के विदेश में हैं। वह पीरमुछल्ला में एक फ्लैट में अकेला रहता है। करीब आठ माह पहले उसने अपनी और घर की देखरेख के लिए उत्तम कंडारी को नौकरी पर रखा था।
विज्ञापन
ओम प्रकाश जब अपने नौकर को किसी काम के लिए कहता तो उत्तम कंडारी चिड़ जाता था। वह बुजुर्ग के साथ मारपीट करने लगता था। 3 अक्टूबर की रात करीब साढ़े 10 बजे ओम प्रकाश ने अपने नौकर को किसी काम के लिए कहा।
काम न करने पर जब ओम प्रकाश ने कारण पूछा तो गुस्से में आकर नौकर ने हमला कर दिया। जान से मार देने की नियत से उसने बुजुर्ग को लहूलुहान कर दिया। बुजुर्ग ने फोन कर विदेश में अपने बेटे को हमले की सूचना दी। ओम प्रकाश के बेटे ने तुरंत अपने दो दोस्त विवेक और रोहित को घर भेजा।
दोनों दोस्त घायल बुजुर्ग को ढकोली अस्पताल लेकर गए। इसके बाद उसको एक निजी अस्पताल में शिफ्ट करवा दिया गया। सिर पर चोट लगने की वजह से बुजुर्ग की आवाज चली गई है। उनका निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। थाना ढकोली एसएचओ सिमरजीत सिंह शेरगिल का कहना है कि अस्पताल से सूचना मिलने पर एएसआई को भेजकर मामला दर्ज करवाया गया है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर नाभा जेल भेज दिया गया है।