{"_id":"6a403054bbc189a50e01c098","slug":"seniors-captivated-the-audience-with-cultural-performances-winners-were-felicitated-mohali-news-c-71-1-mli1017-144075-2026-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: बुजुर्गों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां से मन मोहा, विजेता सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: बुजुर्गों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां से मन मोहा, विजेता सम्मानित
विज्ञापन
जीरकपुर। शहर की सीनियर सिटीजन फोरम की मासिक बैठक उत्साह और सांस्कृतिक रंगों के बीच आयोजित की गई। इस दौरान वरिष्ठ नागरिकों ने गीत, शायरी और कविताओं की शानदार प्रस्तुतियां दीं। इंडोर खेल प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में सदस्यों ने हरियाणवी रागिनी और टप्पे भी प्रस्तुत किए। उन्होंने अपने विचार और स्वास्थ्य संबंधी अनुभव भी साझा किए। फोरम के महासचिव जीएस भोगल ने सभी सदस्यों का स्वागत किया। जनसंपर्क अधिकारी बीएस पन्नू ने मंच संचालन की जिम्मेदारी संभाली। कर्नल सिहाग ने एक धार्मिक हिंदी गीत से कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का सिलसिला लगातार चलता रहा। भीषण गर्मी के बावजूद करीब 60 सदस्यों की उपस्थिति दर्ज की गई।
फोरम के वरिष्ठतम सदस्य सरबण सिंह ने इंडोर खेल प्रतियोगिताओं के प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को पदक पहनाकर सम्मानित किया। उन्होंने विजेताओं का उत्साहवर्धन भी किया। बीएस पन्नू की कविता...इस उम्र में भरी जवानी चेते आती है... ने सदस्यों का दिल जीता। महासचिव जीएस भोगल ने सहभागिता के लिए आभार व्यक्त किया।