फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Send unacceptable messages to woman, abusive words on stopping

महिला को भेजे एतराजयोग्य मैसेज, रोका तो कहे अपशब्द

Wed, 25 Dec 2019 01:54 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 25 Dec 2019 01:54 AM IST
विज्ञापन
Send unacceptable messages to woman, abusive words on stopping
मोहाली। फोन पर एक महिला को पहले एतराजयोग्य मैसेज भेजने और रोकने पर महिला को अपशब्द कहने का मामला सामने आया है। महिला की शिकायत पर थाना मटौर की पुलिस ने यूपी निवासी नोयाल नाम के व्यक्ति के खिलाफ आईटी एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। आरोपी अभी पुलिस की पकड़ से बाहर है। थाना सोहाना के एसएचओ राजीव कुमार ने केस दर्ज करने की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि जल्दी ही आरोपी को काबू कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

फेज-सात निवासी पीड़ित महिला ने इस संबंधी एसएसपी को शिकायत दी थी। इसमें उसने आरोप लगाया था कि उक्त आरोपी ने अपने मोबाइल से पहले उसे एतराजयोग्य मैसेज भेजने शुरू कर दिए। पहले उन्होंने इसे नजरअंदाज करके सोचा कि शायद मैसेज गलती से आ गए होंगे। लेकिन जब यह सिलसिला नहीं रुका तो उन्होंने उक्त व्यक्ति को ऐसा न करने की हिदायत दी। इसके बाद उक्त व्यक्ति ने उसे फोन पर गलत शब्द कहे। एसएसपी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए पहले एसपी सिटी एक को मामले की जांच सौंपी। इसके बाद सारे मामले की डीए लीगल से राय ली गई जिसके बाद यह केस दर्ज किया।
विज्ञापन

कॉलेज की छात्रा को प्रोफेसर ने भी भेजे थे ऐसे मैसेज
बता दें कि यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले एक नामी कॉलेज की छात्रा को उसके ही प्रोफेसर ने इस तरह के मैसेज भेजे थे। इसके बाद छात्रा ने सोशल मीडिया के माध्यम से इस मामले को उठाया था। बाद में प्रोफेसर पर केस दर्ज हुआ था। अभी तक यह मामला अदालत में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed