{"_id":"6536d6b34cc067e8480279a9","slug":"seeing-the-owner-sleeping-stole-the-gold-bracelet-chain-and-cash-mohali-news-c-71-1-mli1001-7009-2023-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: मालिक को सोता देख, सोने का ब्रेसलेट, चेन-नकदी उड़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: मालिक को सोता देख, सोने का ब्रेसलेट, चेन-नकदी उड़ाई
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टरमोहाली। मालिक को सोता देखकर तीन कर्मचारी अपने मालिक की सोने की चेन, ब्रेसलेट और कुछ नकदी उड़ाकर फरार हो गए। सिटी खरड़ थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों की पहचान सुभरना नाइक वासी कोलकाता, मोहम्मद सुलेमान और रोनिन सवसितान के रूप में हुई है।
शिकायतकर्ता हरमनप्रीत सिंह वासी तिलक नगर न्यू दिल्ली ने बताया कि वह अमर मोटर्स के मालिक हैं और दिल्ली में गाड़ियां खरीदते-बेचते हैं। अपना काम ऑनलाइन भी खोल लिया है, इस कारण वह मोहाली में गाड़ी खरीदने और बेचने के सिलसिले में कुछ समय से सेक्टर-126 में किराए के फ्लैट पर रह रहे थे। जब वह 19 अक्तूबर को अपने फ्लैट पर सो रहे थे कि तभी वहां फ्लैट पर उक्त आरोपी पहुंचे और उनको सोता देख सोने का चार तोले का ब्रेसलेट, पांच तोले की चेन और गाड़ियां बेचकर जमा की गई नकदी उड़ाकर फरार हो गए। उन्होंने आरोपियों की काफी तलाश की लेकिन कुछ पता नहीं लगा। इसके बाद उन्होंने पुलिस को शिकायत दी।