फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   SDM inspected the fire fighting system in cinema halls

एसडीएम ने किया सिनेमाघरों में अग्निशमन व्यवस्था का निरीक्षण

Tue, 31 May 2022 01:39 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Tue, 31 May 2022 01:39 AM IST
विज्ञापन
SDM inspected the fire fighting system in cinema halls
जीरकपुर। प्रशासनिक अधिकारियों की ओर से सोमवार को शहर में स्थित सिनेमाघरों में अग्निशमन व्यवस्था का निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर उनके साथ दमकल विभाग और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी भी मौजूद थे। प्रशासन की ओर से एसडीएम हिमांशु गुप्ता ने टीम का नेतृत्व किया, जिनके साथ दमकल विभाग और अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद थे। इस अवसर पर टीम ने आईनॉक्स सिनेमा ढिल्लों प्लाजा, पीवीआर सिनेमा कॉस्मो प्लाजा में अग्निशमन व्यवस्था का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

इस मौके पर एसडीएम हिमांशु गुप्ता ने कहा कि जांच के दौरान सिनेमाघरों में लगे अग्निशामक यंत्र अच्छी स्थिति में पाए गए और वह संतुष्ट हैं। इस दौरान चेक करने पर आइनॉक्स सिनेमा में फायर अलार्म बंद पाए गए, जिसे तुरंत ठीक करने का आदेश दिया गया है। सिनेमाघरों में सुरक्षा व्यवस्था के साथ व्हीलचेयर, स्ट्रेचर और प्राथमिक उपचार किट का निरीक्षण भी किया गया। एसडीएम हिमांशु गुप्ता ने सिनेमाघरों के प्रबंधन से फायर प्रूफ सूट की और व्यवस्था करने को कहा। उन्होंने पारस डाउनटाउन स्क्वायर मॉल में स्थित कार्निवल सिनेमा में भी आगजनी के दौरान आग बुझाने की प्रणाली का भी निरीक्षण किया जो लंबे समय से बंद है और इसे चालू स्थिति में पाया है। इस मौके पर फायर अलार्म बंद पाए गए थे, जिन्हें ठीक करने को कह दिया गया है। इस अवसर पर दमकल अधिकारी जसवंत सिंह के अलावा स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed