फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Schools open in Mohali from today, children followed Corona guidelines

मोहाली में आज से खुले स्कूल, बच्चों ने किया कोरोना गाइडलाइन का पालन

Tue, 27 Jul 2021 02:09 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Tue, 27 Jul 2021 02:09 AM IST
विज्ञापन
Schools open in Mohali from today, children followed Corona guidelines
स्कूल खुलने के बाद क्लास रूम में बैठे बच्चे। - फोटो : MOHALI
मोहाली। कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर में आई गिरावट के बाद सोमवार से 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों के लिए स्कूल खोल दिए गए हैं। सरकार ने ऑफलाइन क्लासों को खोलने के लिए कोविड-19 प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन करने के साथ-साथ अन्य नियमों की भी घोषणा की है। जिनका स्कूलों में पालन करते हुए फिर से पढ़ाई शुरू हुई।
विज्ञापन

पंजाब सरकार ने 26 जुलाई से 10वीं से 12वीं तक की कक्षाओं के लिए विद्यालयों को खोलने का आदेश दिया था। साथ ही यह शर्त भी लगाई थी कि केवल उन्हीं अध्यापकों एवं कर्मचारियों को स्कूल आने की अनुमति होगी, जिनका पूरी तरह टीकाकरण हो चुका है। साथ ही यह शर्त भी लागू की गई थी कि स्कूलों में बच्चे अपने अभिभावकों की मर्जी से ही आएंगे और ऑनलाइन क्लास का विकल्प बना रहेगा। यदि स्थिति नियंत्रण में रहती है तो बाकी कक्षाओं को भी दो अगस्त से शुरू करने की अनुमति सरकार दे देगी। सोमवार को फिर से स्कूल खुलने पर कोरोना गाइडलाइन के पालन का खास ध्यान रखा गया। स्कूल के गेट पर ही थर्मल स्क्रीनिंग के साथ ही सैनिटाइजेशन की व्यवस्था भी की गई थी। वहीं, क्लास रूम में भी एक डेस्क पर एक ही छात्र-छात्रा को बैठाया गया। हालांकि पहले दिन विद्यार्थियों की उपस्थिति कम ही रही, लेकिन आने वाले दिनों में इसमें बढ़ोत्तरी होने की संभावना जताई जा रही है। विद्यार्थी भी कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए स्कूल पहुंचे। स्कूल आने वाले बच्चों ने मास्क लगाए हुए थे और अपना सैनिटाइजर भी साथ लेकर आए थे। स्कूल खुलने से पहले शिक्षा विभाग ने स्कूलों का सैनिटाइजेशन करना और विद्यार्थियों के बैठने की व्यवस्था के निर्देश जारी किए थे। जिनका स्कूलों में पालन सुनिश्चित करना प्रिंसिपल की जिम्मेदारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed