फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   school checking, mohali school checking, parivate school checking, education board, mohali

मोहाली में औचक 200 स्कूलों की चेकिंग, 12 में मिली खामियां

Wed, 04 May 2016 11:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली Updated Wed, 04 May 2016 11:44 AM IST
विज्ञापन
school checking, mohali school checking, parivate school checking, education board, mohali
‌‌किताबें - फोटो : demo pic
आखिरकार जिला शिक्षा विभाग प्राइवेट स्कूलों की मनमानी को रोकने के लिए हरकत में दिखाई दे रहा है। शिक्षा विभागों की टीमें ने जिले के 346 प्राइवेट स्कूलों की जांच करने में जुटी है। अभी तक 200 स्कूलों की जांच हो चुकी है। इन स्कूलों में फीस, प्राइवेट पब्लिशर की किताबों और वर्दी की शिकायतों की जांच शिक्षा विभाग की टीमें कर रहीं हैं।
विज्ञापन


शिक्षा विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, अलग-अलग टीमों को 200 प्राइवेट स्कूलों की जांच की है। इनमें से सिर्फ 12 स्कूलों में ही खामियां मिलीं हैं। इन 12 स्कूलों को नोटिस दिए जा रहे हैं और यह रिपोर्ट डीपीआई को सौंपने की तैयारी हो रही है। गौरतलब है कि मोहाली जिला में 346 प्राइवेट स्कूल हैं। इनमें से 200 प्राइवेट स्कूलों की चेकिंग पंजाब शिक्षा विभाग की टीमों कर चुकी हैं। इन टीमों को 12 स्कूलों में प्राइवेट पब्लिशर की किताबें, वर्दियां और अन्य खामियां मिलीं हैं। इन्हें नोटिस किया गया है। जल्द ही अन्य 146 स्कूलों की भी चेकिंग होगी और डीपीआई रिपोर्ट सौंपी जाएगी। गौरतलब है कि तीन साल पहले हाईकोर्ट के आदेश पर फीस कमेटी का गठन हुआ था। इस कमेटी के गठन के बावजूद अभिभावकों की शिकायतें मिल रहीं थीं कि प्राइवेट स्कूलों में अधिक फीस की वसूली, सिंगल शाप के जरिए महंगी वर्दी और पुस्तकों की बिक्री जारी है। इसके अलावा नगर के एक एनजीओ ने भी अभिभावकों को जागरूक करने के लिए मुहिम चलाकर ऐसे स्कूलों के खिलाफ विभाग को शिकायतें देने के लिए प्रेरित किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed