फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   School and Derabassi Industrial Unit Containment Zone declared in Tangori after Corona case came.

कोरोना केस आने के बाद टंगोरी में स्कूल और डेराबस्सी औद्योगिक इकाई कंटेनमेंट जोन घोषित

Thu, 29 Apr 2021 02:19 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Thu, 29 Apr 2021 02:19 AM IST
विज्ञापन
School and Derabassi Industrial Unit Containment Zone declared in Tangori after Corona case came.
मोहाली। कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच बुधवार को दो कंटेनमेंट जोन बनाए गए। वहीं, जिले में 18 माइक्रो कंटेनमेंट जोन भी सक्रिय हैं। टंगोरी के एक बोर्डिंग स्कूल और डेराबस्सी में औद्योगिक इकाई से 66 संक्रमित मिलने के बाद सेहत विभाग ने दोनों जगहों को कंटेनमेंट जोन घोषित करने की सिफारिश जिला प्रशासन से की थी। जिले में बुधवार को दो कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं। टंगोरी के बोर्डिंग स्कूल से 45 कोरोना संक्रमित मिलने के बाद जहां स्कूल प्रबंधन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है, वहीं उसे कंटेनमेंट जोन भी घोषित कर दिया गया है। इसी तरह डेराबस्सी के पास एक औद्योगिक इकाई से 21 कोरोना संक्रमित मिले हैं। एक ही औद्योगिक इकाई से 21 लोगों के संक्रमित मिलने के बाद उसे कंटेनमेंट जोन घोषित किया जा रहा है। इसके साथ ही सेहत विभाग ने औद्योगिक इकाई में काम करने वाले अन्य कर्मचारियों की सैंपलिंग भी शुरू कर दी है। इन दोनों जगहों पर कंटेनमेंट जोन के नियम लागू कर दिए गए हैं। इंटिग्रेटिड डिजीज सर्विलांस प्रोग्राम की इंचार्ज डॉ. हरमनदीप कौर ने बताया कि दो कंटेनमेंट जोन के अलावा जिले में 18 माइक्रो कंटेनमेंट जोन सक्रिय हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed