फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Sarpanchs protest against AAP government in Kharar

Mohali News: खरड़ में सरपंचों ने आप सरकार के खिलाफ दिया धरना

Thu, 06 Apr 2023 02:02 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 06 Apr 2023 02:02 AM IST
विज्ञापन
Sarpanchs protest against AAP government in Kharar
खरड़ में सरपंचों ने आप सरकार के खिलाफ दिया धरना
विज्ञापन

कहा- प्रदेश में कहीं भी नहीं होने देंगे फिजिकल वेरिफिकेशन

संवाद न्यूज एजेंसी
खरड़। सरपंच यूनियन ब्लाॅक खरड़ के प्रधान सरपंच सुखप्रीत सिंह एसओ गडांगा के नेतृत्व में बीडीपीओ दफ्तर खरड़ में पंजाब की आप सरकार के खिलाफ रोष धरना देकर रोष प्रदर्शन किया गया। इसमें खरड़ और माजरी ब्लॉक के सरपंच शामिल हुए। इस अवसर पर सर्वसम्मति से फैसला किया गया कि वह पूरे पंजाब में कहीं भी निरीक्षण तथा फिजीकल वेरिफिकेशन नहीं होने देंगे क्योंकि पिछले दो साल में उनके रिकाॅर्ड के तीन बार आडिट हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि यदि पंजाब सरकार द्वारा चुने गए प्रतिनिधियों को फिजीकल वेरिफिकेशन की आड़ में तंग परेशान करने की कोशिश की गई तो वे इस धरने को जिला स्तर और स्टेट स्तर तक ले जाएंगे। इस अवसर पर सरपंचों द्वारा फैसला लिया गया है कि फिजीकल वेरिफिकेशन वाली टीमों को किसी भी गांव में नहीं आने दिया जाएगा और इन टीमों का डटकर विरोध किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अगर इस दौरान कहीं कोई घटना होती है तो पंजाब सरकार खुद इसके लिए जिम्मेदार होगी। रोष धरने को संबोधित करते हुए अलग-अलग प्रवक्ताओं ने कहा कि पंजाब के बहुत से ब्लॉकों में सरकारी लोकल फंड वालों से ही ऑडिट करवाया जाएगा। सरकारी ऑडिट टीमें जब भी ऑडिट करने के लिए आएंगी तो उन्हें पूरा सहयोग दिया जाएगा।

इस अवसर पर सरपंच जसविंदर सिंह, जतिंदर सिंह राणा, अमरजीत सिंह, रविंदर सिंह, हरबंस सिंह, अमनदीप सिंह, सुरमुख सिंह, शमशेर सिंह, जगजीत सिंह, रणजीत सिंह, जतिंदर राणा, जनक सिंह, गौतम, जीवन सिंह, हरमेश सिंह, बलबीर सिंह, रीटा रानी, गुरप्रताप सिंह, कुलदीप सिंह, मनविंदर सिंह, इकबाल सिंह, सतनाम सिंह तथा सुरिंदर समेत समेत बड़ी संख्या में अलग-अलग गांवों के सरपंच मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed