फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   'Sarbat Da Bhala' trust came forward to help the Kovid infected, provided PPE kits and essential items

कोविड संक्रमितों की मदद के लिए ‘सरबत दा भला’ ट्रस्ट आई आगे, पीपीई किट और जरूरी सामान मुहैया करवाया

Thu, 10 Jun 2021 02:19 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Thu, 10 Jun 2021 02:19 AM IST
विज्ञापन
'Sarbat Da Bhala' trust came forward to help the Kovid infected, provided PPE kits and essential items
मोहाली। विदेशों में बुरे हालातों में फंसे युवाओं को अपने देश वापसी के लिए काम करने वाली संस्था ‘सरबत दा भला’ चैरिटेबल ट्रस्ट अब कोरोना संक्रमितों और उनके परिवारों की मदद के लिए आगे आई है। संस्था की ओर से पीड़ित परिवारों के सदस्यों को आवश्यक वस्तुएं और चिकित्सा उपकरण उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। इसके मद्देनजर संस्था के जिलाध्यक्ष तीरथ सिंह गुलाटी एवं वरिष्ठ उप प्रधान कंवलजीत सिंह रूब्बी ने सेक्टर-69 कम्युनिटी सेंटर में चल रहे कोविड केयर सेंटर में जरूरी चीजें मुहैया करवाई। रूब्बी ने बताया कि संस्था ने 50 किट, 2500-थ्री लेयर मास्क, एन-95 मास्क, सैनिटाइजर, ऑक्सीमीटर, तापमान थर्मामीटर, फेस शील्ड और 100 मेडिसिन किट सौंपी हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि संस्था के प्रमुख डॉ. एसपी सिंह ओबराय के आदेश पर यह कार्रवाई की जा रही है। संस्था मोहाली ही नहीं बल्कि पूरे पंजाब में काम कर रही है। उनका कहना है कि उनकी कोशिश यही है कि हर चेहरे पर खुशियां लाई जा सके। इससे पहले संस्था लोगों को हर महीने राशन से लेकर अन्य जरूरी सामान मुहैया करवाने में भी अहम भूमिका निभा चुकी है। इस मौके पर स्वर्ण सिंह, केंद्र प्रबंधक, प्रदीप सिंह हैप्पी ट्रस्ट के प्रेस सचिव, प्रदीप सिंह भारज, सरबजीत सिंह पारस मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed