फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Saraf robbery: Three vicious arrested with the help of card swapping machine location

सराफ लूटकांड : कार्ड स्वैपिंग मशीन की लोकेशन की मदद से धरे तीन शातिर

Mon, 27 Jun 2022 01:18 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Mon, 27 Jun 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
Saraf robbery: Three vicious arrested with the help of card swapping machine location
मोहाली। पुलिस ने कार्ड स्वैपिंग मशीन की लोकेशन की मदद से दवा की दुकान मालिक से गन प्वाइंट पर हजारों रुपये और सराफ से लाखों रुपये के गहने लूटने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। गिरोह के तीन शातिरों गिरफ्तार करके उनके कब्जे से पुलिस ने 380 ग्राम सोना, साढ़े चार किलोग्राम चांदी, 1 लाख रुपये नकद, .32 बोर रिवाल्वर, 5 कारतूस और 2 गाड़ियां बरामद की है।
विज्ञापन

पकड़े गए आरोपियों की पहचान हरदीप सिंह उर्फ ग्रेवाल निवासी खरड़, नूरजीत सिंह उर्फ नूर और जगजीत सिंह उर्फ हैप्पी के रूप में हुई है। उनका अदालत से रिमांड लेकर अहम खुलासे होने की संभावना जताई है। मामले की पुष्टि एसएसपी विवेकशील सोनी ने प्रेसवार्ता करके की।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक दवा की दुकान और सराफ की दुकान में लूट की वारदात के बाद पुलिस आरोपियों की तलाश में लगी हुई थी। इसके लिए पुलिस ने श्री फतेहगढ़ साहिब में जाकर सैकड़ों सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, परन्तु आरोपियों का सुराग पुलिस को सराफ की दुकान से लूटे गहनों के साथ कार्ड स्वैपिंग मशीन से मिला। मशीन की लोकेशन लगातार खरड़, मोहाली और चंडीगढ़ में पाई गई। इसके बाद खरड़ में आकर मशीन की बैटरी डाउन होने की वजह से वह बंद हो गई। खास बात यह रही कि मशीन का आरोपियों को पता नहीं था। दूसरी ओर, पुलिस ने खरड़ की सोसायटी से लेकर अपार्टमेंट में लगातार सर्च अभियान चलाकर आरोपियों का सुराग लगा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोहाना से किया गिरफ्तार
प्रेसवार्ता के दौरान एसएसपी विवेकशील सोनी ने बताया कि आरोपियों के हुलिए की जानकारी मिलने के बाद पुलिस लगातार इनकी हर गतिविधि पर नजर रखे हुए थे। रविवार को सूचना मिली कि उक्त गिरोह के सदस्य सोहाना में किसी वारदात को अंजाम देने आ रहे हैं। इसके चलते पुलिस पहले ही सतर्क हो गई। जैसे ही आरोपियों की गाड़ी सोहाना में दाखिल हुई तो पुलिस द्वारा इन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।
25 मई को दवा की दुकान से लूटे थे 40 हजार
जानकारी के मुताबिक 25 मई को दवा विक्रेता दुकान का शटर गिराने के बाद घर जा रहा था। इस दौरान आरोपियों में से एक ने जरूरी दवा के लिए उससे गुहार लगाई। इस पर जब दुकान के मालिक ने शटर खोलकर दवा दी तो उक्त आरोपियों में से एक ने कनपटी पर बंदूक रखकर दुकान से करीब 40 हजार रुपये लूटकर फरार हो गए।

सराफ से लूटा था गहनों से भरा बैग
11 जून को लांडरां स्थित सराफ प्रवीन रोज की तरफ शनिवार रात साढ़े 8 बजे दुकान बंद करने की तैयारी में था। वह सारा सामान बैगों में भरकर गाड़ी में रख रहा था। वह सोने, चांदी व अन्य गहनों के तीनों बैग गाड़ी की डिग्गी में रखकर वापस दुकान के अंदर अन्य सामान लेने चला गया। जब वह बाहर निकला तो उसने देखा कि डिग्गी खुली थी और कुछ लोग उसमें से सामान निकाल रहे थे। वह उनसे उलझ गया और चोर-चोर चिल्लाने लगा। इस बीच उसकी चिल्लाने की आवाज सुनकर उसकी पत्नी भी वहां पहुंच गई। इस दौरान आरोपी एक हवाई फायर करके कार में वहां से फरार हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed