फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Sanitation workers' strike called off; services resume today

Mohali News: सफाई कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, सेवाएं आज से बहाल

Wed, 05 Aug 2026 02:06 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
Sanitation workers' strike called off; services resume today
मोहाली। नगर निगम के सफाई कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल मंगलवार को समाप्त हो गई। लोकल बॉडीज मंत्री हरजोत बैंस के साथ बैठक हुई। इसमें कर्मचारियों की प्रमुख मांगों पर सहमति बनी। लिखित कार्रवाई जारी होने के बाद यूनियन ने हड़ताल वापस लेने की घोषणा की। बुधवार से नगर निगम की सभी सेवाएं सामान्य रूप से संचालित होंगी।
विज्ञापन




यह हड़ताल नगर पालिका कर्मचारी संगठन पंजाब और सफाई सेवक मजदूर यूनियन, मोहाली के आह्वान पर चल रही थी। 3 अगस्त को हुई बैठक में कर्मचारियों के लंबित मुद्दों पर चर्चा हुई। सरकार ने लिखित आश्वासन दिया है। इसमें सफाई कर्मचारियों और सीवरमैन को जल्द नियमित करने की प्रक्रिया शुरू करने की बात कही गई है। आउटसोर्स व्यवस्था को चरणबद्ध तरीके से समाप्त करने पर भी सहमति बनी।
विज्ञापन




मांगों पर बनी सहमति

यूनियन के प्रधान अजीत सिंह ने कहा कि सरकार ने कर्मचारियों की लंबित मांगों को स्वीकार कर लिया है। इसी कारण मोहाली में हड़ताल समाप्त करने का निर्णय लिया गया। उन्होंने बताया कि बुधवार से नगर निगम की सफाई व्यवस्था सामान्य होगी। अन्य सेवाएं भी संचालित होंगी। यूनियन को उम्मीद है कि सरकार जल्द मांगों को लागू करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed