फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Saneta-Durali link did not put the premix on the road, people upset

सनेटा-दुराली लिंक सड़क पर नहीं डाला प्रीमिक्स, लोग परेशान

Fri, 27 May 2022 01:57 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Fri, 27 May 2022 01:57 AM IST
विज्ञापन
Saneta-Durali link did not put the premix on the road, people upset
लांडरां। खरड़ से बनूड़ को जाती बाबा बंदा सिंह बहादुर सड़क पर स्थित गांव सनेटा से दुराली को जाती लिंक सड़क पर छह महीने पहले प्रीमिक्स डालने के लिए पत्थरों की परत डाली गई थी। इसके बावजूद अभी तक वहां पर प्रीमिक्स नहीं डाला गया है। इस वजह से पत्थरों की परत उखड़नी शुरू हो गई है। गांव वासियों ने लिंक सड़क पर तुरंत प्रीमिक्स डालने की मांग की है।
विज्ञापन

गांव के रविंदर सिंह, गुरविंदर सिंह, सुरजीत सिंह, बलजीत सिंह ने बताया कि लिंक सड़क पर छह महीने पहले पत्थर की परत डाली गई थी। उसके बाद उस पर प्रीमिक्स नहीं डाला गया है। अब पत्थर सड़क पर बिखर रहे हैं। इस कारण राहगीरों को आने-जाने में दिक्कत आ रही है। कई बार दोपहिया वाहन चालक हादसों का शिकार हो रहे हैं। गांववासियों को सेक्टर-104 गांव दैड़ी से घूमकर आना पड़ रहा है। दुराली से बनूड़ और खरड़ जाने के लिए यही सड़क है। बुजुर्गों का कहना है कि इस सड़क के चौराहे पर श्री गुरुद्वारा साहिब है, जहां माथा टेकने जाते समय दिक्कत आ रही है। गांव निवासियों ने मांग की है कि बिना किसी देरी से सड़क पर प्रीमिक्स डाला जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed