फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Sameer Shergill won the Punjab State Open Blitz Chess Championship, created history

Mohali News: समीर शेरगिल ने पंजाब स्टेट ओपन ब्लिट्ज शतरंज चैंपियन जीती, रचा इतिहास

Sat, 18 Jan 2025 02:07 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jan 2025 02:07 AM IST
विज्ञापन
Sameer Shergill won the Punjab State Open Blitz Chess Championship, created history
मोहाली। सेक्टर-69 के दून इंटरनेशनल स्कूल के शतरंज के खिलाड़ी समीर शेरगिल ने सबसे कम उम्र के पंजाब स्टेट ओपन ब्लिट्ज़ शतरंज चैंपियन में जीत हासिल कर इतिहास रच दिया है। ऑल इंडिया चेस फेडरेशन के तत्वावधान में पंजाब राज्य शतरंज संघ की ओर से रोपड़ जिला शतरंज संघ की ओर से आयोजित पंजाब रैपिड एंड ब्लिट्ज शतरंज चैंपियनशिप 2024-25 में प्रतिस्पर्धा करते हुए समीर ने अभूतपूर्व प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

11 से 12 जनवरी तक जीएमएन सीनियर सेकेंडरी स्कूल, रोपड़ में आयोजित इस चैंपियनशिप में उनकी जीत ने एक नया मील पत्थर स्थापित किया है। इसके अलावा उन्होंने राज्य रैपिड शतरंज चैंपियनशिप में तीसरा स्थान प्राप्त किया। उन्हें रोपड़ के विधायक दिनेश चड्ढा ने ट्रॉफी देकर सम्मानित किया है। इन जीतों के साथ, समीर झारखंड में होने वाली राष्ट्रीय ब्लिट्ज और रैपिड चैंपियनशिप में पंजाब का प्रतिनिधित्व करेंगे। जनवरी के शुरू में में समीर ने दिल्ली के द्वारका में आयोजित मैट्रिक्स दिल्ली अंतर्राष्ट्रीय शतरंज चैंपियनशिप में अपने कौशल से 10वां स्थान हासिल किया था। इसके बाद महाराष्ट्र के नांदेड़ में होने वाले राष्ट्रीय स्कूल खेलों में पंजाब की अंडर-14 शतरंज टीम का नेतृत्व करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। प्रिंसिपल इरा बोगरा, निदेशक चरणजीत सिंह मान और सिमरिता मान ने उनकी प्रशंसा करते हुए अपना आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed