फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   salary did not pay after work

नौकरी करवाकर नहीं दिया वेतन

Tue, 25 Feb 2020 02:30 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 25 Feb 2020 02:30 AM IST
विज्ञापन
salary did not pay after work
जीरकपुर। वीआईपी रोड पर विज्ञापन की सेवाएं देने वाली एक कंपनी में कार्यरत सेल्ज मैनेजर महिलाकर्मी को 3 महीने तक काम करवाकर वेतन दिए बिना अधिकारी अपना दफ्तर बंद करके चले गए। पीड़िता ने इस मामले की शिकायत एसएसपी मोहाली को देकर प्रबंधकों से वेतन दिलवाने की मांग की है।
विज्ञापन

डेराबस्सी के आदर्श नगर की रहने वाली शाजिया अली ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वीआईपी रोड पर स्थित ‘एड टू डिस्प्ले’ नामक कंपनी ने अपना दफ्तर अक्तूबर 2019 में खोला था। इसमें वह बतौर सेल्ज मैनेजर कार्यरत थी। जनवरी 2020 में कंपनी के प्रबंधक दफ्तर को बंद करके अचानक चले गए। काफी दिन तक कंपनी के मालिक संजीव यादव, दीपक भटनागर और अतुल शर्मा वापस नहीं आए तो उसने अपने वेतन को लेकर बात की पर उक्त लोगों ने वेतन देने की बजाय बदतमीजी करनी शुरू कर दी। मामले को लेकर शाजिया ने एसएसपी मोहाली को कंपनी प्रबंधकों के खिलाफ लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। दूसरी ओर, एसएसपी दफ्तर से शाजिया के मोबाइल पर आए एसएमएस में कार्रवाई का भरोसा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed