फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   SAD leader accused of threatening a woman who is going to vote

शिअद नेता पर वोट डालने जा रही महिला को धमकाने का आरोप

Mon, 15 Feb 2021 01:50 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Mon, 15 Feb 2021 01:50 AM IST
विज्ञापन
SAD leader accused of threatening a woman who is going to vote
जीरकपुर। पिता के साथ वोट डालने जा रही एक महिला ने शिअद नेता पर मतदान केंद्र के बाहर बने पर्ची काउंटर पर धमकाने का आरोप लगाया है। महिला के अनुसार उसको और उसके पिता को वोट डालने से रोकने की भी कोशिश की गई। महिला के विरोध के बाद भारी संख्या में पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के आने से पहले शिअद नेता फरार हो गया। महिला ने इस मामले की वीडियो वायरल कर आपबीती बताई है।
विज्ञापन

वीआईपी रोड स्थित सावित्री एनक्लेव सोसाइटी की मृतांजली शर्मा अपने पिता के साथ सुबह करीब पौने 11 बजे मतदान करने के लिए डीपीएस स्कूल में बने मतदान केंद्र जा रहीं थीं। मतदान के लिए बनाई जाने वाली पर्ची के काउंटर पर शिअद विधायक के भाई बिल्डर परमिंदर कुमार शर्मा ने उनका रास्ता रोक लिया। काउंटर पर मौजूद लोगों की मौजूदगी में महिला को धमकाने लगा। शिअद नेता ने कहा कि अगर तुम दोनों ने मतदान किया तो 17 फरवरी को नतीजों के बाद देख लूंगा। दूसरी तरफ, शिअद नेता की धमकी का युवा महिला वोटर ने विरोध किया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के आने से पहले ही शिअद नेता वहां से फरार हो गया। मृतांजली शर्मा ने वीडियो वायरल कर कहा है कि शिअद विधायक एनके शर्मा का भाई परमिंदर शर्मा ने उनके साथ बदतमीजी से बात की। उसको और उसके पिता को मतदान करने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी है।
विज्ञापन

कोट्..
मैं किसी मृतांजली को नहीं जानता और न ही मैंने किसी को मतदान करने से रोका है। - परमिंदर कुमार शर्मा, शिअद नेता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed